20 वर्षों से लगातार कोढ़ा समुदायिक केंद्र में पदस्थापित दूसरे पदाधिकारी को नहीं दे रहे हैं प्रभार ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
प्रखंड के खेरिया अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थापित सहायक राजेश कुमार मल्लिक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रधान लिपिक मनोज मोदी के मनमानी से विभाग प्रभार नहीं मिलने से बीते 09 माह से दर-दर ठोकर खाने पर विवश हो रहे हैं। मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कटिहार के ज्ञापांक 721 दिनांक 2922 के आदेश में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हसनगंज से स्थानांतरित होकर अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खेरिया स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा के लिए आदेश निर्गत हुआ था आदेश के आलोक में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में योगदान करने के बाद आज तक राजेश कुमार मल्लिक को विभाग के संचिका का चार्ज नहीं दिया गया। विभाग का चार्ज दिलाने को लेकर राजेश मलिक कभी स्थानीय विधायक तो कभी रोगी कल्याण समिति के सदस्य मिलकर अपनी समस्या से अवगत कराया है लेकिन आज तक इस मामले में कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्गत होने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र का कार्य प्रधान लिपिक के द्वारा फोर्थ ग्रेड में पदस्थापित बिक्रम मंडल से लिया जा रहा है। विभाग के स्वास्थ्य कर्मी ने बताया कि प्रधान लिपिक मनोज मोदी बीते 20 वर्षों से लगातार कोढ़ा समुदायिक केंद्र में पदस्थापित हैं बीच में कभी कभार 1 से 2 महीने का फलका स्वास्थ्य केंद्र का डिपपटेशन लेकर वापस कोढ़ा में पदस्थापित हो जाता है जिसके परिणाम स्वरूप स्वास्थ्य विभाग का कार्यालय राजनीति का रण क्षेत्र बन गया है। इधर चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित आर्या ने कहा कि हाल के दिनों में मुझे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभार मिला है इनके लंबे अरसे की पदस्थापना की जानकारी नहीं है जानकारी प्राप्त कर जिले के वरीय पदाधिकारी को अवगत कराने की बात कही है वही मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कटिहार के डॉ जितेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अभी स्थानांतरण का कार्य नहीं चल रहा है समय आने पर मनोज मोदी का स्थानांतरित किया जाएगा।
