April 16, 2026

एक दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन, पूरी रात झूमे श्रद्धालु ।

Read Time:2 Minute, 59 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड के बलुआ पंचायत अंतर्गत ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार की देरे रात्रि एक दिवसीय भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम अमर ज्योति बोल बम सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ। जिसका विधिवत उद्घाटन पंचायत के मुखिया कन्दलाल मुर्मू, पूर्व प्रमुख मनोज मंडल, प्रमुख प्रतिनिधि गौतम कुमार, पूर्व जिला पार्षद दिलीप विश्वास, पूर्व पंचायत समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की, पूर्व उपमेयर सूरज प्रकाश राय, सेवा निवृत्त डीईओ बद्री प्रसाद मंडल आदि ने संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्जविलत कर किया। जिसको लेकर आयोजनकर्ता के रूप में राजेंद्र मंडल व राजेश कुमार मंडल ने बताया कि एक दिवसीय भक्ति जागरण का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रसिद्ध कलाकारों ने कई भक्ति गीत प्रस्तुत किया गया। जिसको लेकर पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय बना रहा। कलाकारों के पेश किए गए भक्ति धुन में दूर दराज से पहुंचे कांवरिया व श्रद्धालुगण झूमते नजर आएं। मौके पर पूर्व उपमेयर सुरज प्रकाश राय व राजकुमार मंडल ने बताया कि इस तरह के आयोजन से गांव में भाईचारा बढ़ता है। लोग एक दूसरे के करीब आते हैं. साथ ही गांव से बुराइयों का पतन होता है। बताया इस तरह के आयोजन कमेटी की अगुवाई में किया गया है जो बधाई के पात्र हैं। भक्ति जागरण में ग्रामीणों व बाहर से पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई। लोग भक्ति गीतों में ‌भाव बिभोर दिखे। इस अवसर पर कार्यक्रम का मंच संचालन पूर्व समिति प्रतिनिधि सदानंद तिर्की ने किया। साथ ही कमेटियों की अगुवाई में बोल बम कांवरिया के लिए महाप्रसाद खिचड़ी व फल आदि का वितरण किया। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि हृदय नारायण उरांव, राजकुमार मंडल, सरपंच अनील मंडल, पंकज कुमार, आनंदी मंडल, पूर्व प्रमुख रंजू देवी, भागवत शर्मा सहित जनप्रतिनिधिगण व गणमान्य लोग आदि थे।

Previous post 20 वर्षों से लगातार कोढ़ा समुदायिक केंद्र में पदस्थापित दूसरे पदाधिकारी को नहीं दे रहे हैं प्रभार ।
Next post लखनऊ में ​​​​​​​पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो, 3 की मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial