महाशिवरात्रि के उपलक्ष में निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
तनवीर आलम (हसनगंज)
हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित बघुवाकोल शिव मंदिर प्रांगण में महाशिवरात्रि के अवसर पर निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा 501 कलशों की भव्य शोभायात्रा कुमारी कन्याओं ने निकाली। ममहाशिवरात्रि के उपलक्ष में शोभा यात्रा का विधिवत उद्घाटन प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, जिला पार्षद मो शाहिद अख्तर, मुखिया प्रतिनिधि राधा उरांव, उपप्रमुख प्रतिनिधि विनोद मंडल व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, ज्योतिष कांत कुअंर, दिलीप झा आदि ने फीता काटकर किया। कलश शोभा यात्रा में गांव के सैकड़ों महिला-पुरुष व श्रद्धालु शामिल हुए। बताया कि हर साल की तरह इस साल भी अखंड हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है, साथ ही हर वर्ष की भांति भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है। कलश यात्रा महमदिया, कालसर व भर्रा होते हुए पुनः यज्ञ स्थल शिव मंदिर पहुंच समाप्त हुई। आयोजनकर्ताओं के रूप में बासुदेव उरांव, जगदीश दास, प्रदीप दास आदि ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष में मंदिर प्रांगण में अखंड हरिनाम संकीर्तन व मेले का आयोजन है, जिसके उपलक्ष में भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। साथ ही महादेव से पूरे गांव की सुख समृद्धि की कामना की गई, कलश शोभायात्रा दौरान गांव दैविय प्रकोप से बचा रहे। लोग खुशहाल रहे, महादेव से कामना की गई। इस अवसर पर समाजसेवी गौतम कुमार, हृदय नारायण उरांव, चंदन कुमार, अशफाक आलम सहित सैकड़ों श्रद्धालुगण मौजूद रहे।
More Stories
मनिहारी जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी रेल थाना क्षेत्र में जीआरपी ने चोरी के मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार...
भासना धार में डूबे किसान के घर पहुंचे तारकिशोर प्रसाद
(डेस्क|हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत स्थित टुपकिया गांव वार्ड संख्या 05 में भासना धार में डूबने से पशुपालक सह...
सफाई कर्मियों की हड़ताल से मनिहारी नगर में जगह-जगह लगे कूड़े के अंबार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी नगर पंचायत में सफाई कर्मियों की हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह...
सावन की दूसरी सोमवारी पर शिवालयों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, हर-हर महादेव से गूंजा
(डेस्क। हसनगंज) सावन माह की दूसरी सोमवारी के अवसर पर हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में सुबह से ही...
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 13.69 ग्राम स्मैक के साथ 3 गिरफ्तार, 2 बालक निरुद्ध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मनिहारी पुलिस ने सोमवार को एसएफसी...
मनिहारी पुलिस ने 32.400 लीटर विदेशी शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में मनिहारी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।...
