एसटी आयोग के अध्यक्ष का प्रयास सराहनीय, प्रखंड वासियों में जगी आस ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी विधानसभा के पूर्व उम्मीदवार व एसटी आयोग बिहार के अध्यक्ष शंभू सुमन द्वारा प्रयास अब दिखने लगा है। कटाव रोधी कार्य को ले विभागीय पहल पर बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल, काढ़ागोला के कार्यपालक अभियंता के माध्यम से अल्पकालीन निविदा आमंत्रण संख्या 1 एसबीडी 2022- 23 द्वारा टेंडर निर्गत करने की तिथि मुकर्रर कर ली गई है। यह ई टेंडर 24 फरवरी से 28 फरवरी 2023 तक के लिए निर्धारित है। एक्सक्यूटिव इंजीनियर मुकेश कुमार के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार मनिहारी क्षेत्र के गांधी टोला के नजदीक गंगा नदी के किनारे कटिहार- मनिहारी रेलवे लाइन, कारी कोशी तटबंध की सुरक्षा को लेकर कटाव निरोधी कार्य हेतु लगभग ₹45करोड़ की राशि की व्यवस्था की गई है। पिछले नवंबर दिसंबर माह में नगर क्षेत्र के गांधी टोला के समीप गंगा किनारे भीषण कटाव से ग्रामीणों में मची अफरा-तफरी से विकट परिस्थिति आ गई थी। उक्त स्थल की भयावहता से स्थल का जायजा लेने आए प्रतिनिधि गण ने भी चिंता जताई थी। एसटी आयोग के अध्यक्ष शंभू सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कटाव की समस्या से बचाने की गुहार लगाई थी। मुख्यमंत्री स्वयं कटाव स्थल का जायजा लेने जल संसाधन मंत्री संजय झा, विभाग के सचिव संजय अग्रवाल सहित पदाधिकारियों के साथ पहुंचे और आवश्यक निर्देश देते हुए कदम उठाने को कहा। जिले के प्रभारी मंत्री भी कटाव स्थल पर पहुंचकर गंगा की विनाश लीला पर चिंता जताते हुए नगरवासी को समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया था।
More Stories
समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप अनियंत्रित पिकअप पलटी, चालक बाल-बाल बचा
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र अंतर्गत समेली प्रखंड मुख्यालय के समीप बुधवार की अहले सुबह एक अनियंत्रित पिकअप वाहन...
घर के आगे से ट्रैक्टर व डाला चोरी, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला थाना क्षेत्र के नगर पंचायत निवासी किसान बिपिन मंडल के घर के आगे से देर रात...
बरारी में सांसद प्रतिनिधि का दौरा,स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं परखी, गंगा घाट कटावरोधी कार्य में तेजी के दिए निर्देश
(डेस्क|बारसोई) रविवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने बरारी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों का दौरा कर जनसुविधाओं और...
शराबबंदी मामले का फरार आरोपी राजा सिंह गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र में थानाध्यक्ष सुजीत कुमार झा के निर्देश पर पुलिस ने...
मौसम की बाधा के बावजूद नाव से गोबराही दियारा पहुंची मेडिकल टीम, टीकाकरण व स्वास्थ्य जांच सम्पन्न
कुर्सेला (राजशेखर जयसवाल) कुर्सेला प्रखंड क्षेत्र के सुदूरवर्ती गोबराही दियारा में सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने खराब मौसम...
जीविका दीदियों द्वारा स्व-जनगणना अभियान को तेज़ी से आगे बढ़ाया जा रहा है।
(डेस्क|बारसोई) बरसोई प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक परिवारों...
