पुलिस सप्ताह के दौरान जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ।
***मनोरंजन साहा***
पुलिस के प्रति आमजनों का विश्वास बढ़े जिसको लेकर बारसोई थाना प्रांगण से जन सहभागिता मोटर साइकिल रैली को एसडीओ राजेश्वरी पांडेय, एसडीपीओ प्रेमनाथ राम ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए शुभारंभ किया ।इस दौरान एसडीपीओ ने कहा कि बिहार राज्य मुख्यालय के निर्देश पर बिहार पुलिस सप्ताह की शुरूआत की गई है जो 20 फरवरी से 26 फरवरी तक चलेगी । आगे कहा कि बिहार पुलिस सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि पुलिस एवं आम जनता के बीच मैत्रीपूर्ण व्यवहार किया जाना । आम जनों की समस्यायों का समाधान के दिशा में बेहतर कार्य करना एवं जागरूक करना है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मोटरसाइकिल रैली के दौरान एक्सला, चौंदी, नगर पंचायत सहित अन्य गांव मोहल्ले में घुमकर लोगों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा सहित अन्य मामलों में जागरूक किया गया। जानकारी अनुसार पुलिस मुख्यालय ने निर्णय लिया है कि बिहार के सभी जिलों में 27 फरवरी को तैनात पुलिसकर्मियों के द्वारा अपने-अपने जिले में रक्तदान किया जाएगा।इससे आम जनता को जरूरत पड़ने पर मदद मिल सकेगी। साइबर क्राइम फ्रॉड के लिया 1930, मद्यपान निषेध के लिए 15545 पर आप कॉल करने की जानकारी दी गई । इस अवसर पर सुरजापुरी जन क्रांति मोर्चा के संयोजक ख्वाजा साहीद, मोहम्मद फखरुद्दीन, प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रियंका डीसीएलआर शिव शंकर पासवान, एसआई अशोक कुमार दुबे, एएसआई दिनेश कुमार , चौकीदार फुलेन राय, शंकर राय, सहित सभी पुलिसकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
कटिहार में बारिश ने खोली सड़क निर्माण की पोल, फुटपाथ धंसा हादसे का खतरा
कोमल गुप्ता (कटिहार) मूसलाधार बारिश के बाद शहर की सड़क व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक हो गई है। शहीद चौक से...
परीक्षा हॉल में तैनात वीक्षक और गेट चेकिंग स्टाफ पर तत्काल प्रभाव से निष्पक्ष जाँच कर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए – रवि सिंह
कोमल गुप्ता (कटिहार) पूर्णिया विश्वविद्यालय के अंतर्गत जी.एल.एम. कॉलेज, बनमनखी परीक्षा केंद्र पर आयोजित स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा (द्वितीय पाली)...
कटिहार में बाढ़ का कहर, लाखों लोग परेशान मुसीबत की घड़ी में जनता के बीच पहुंचे MLC अशोक अग्रवाल।
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार जिले मे बाढ़ के कारण 3.50 लाख से अधिक लोग प्रभावित बताए जा रहे हैं। ऐसे...
अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का निधन, एबीवीपी ने जताया शोक
कोमल गुप्ता (कटिहार) कोढ़ा राजकीय डिग्री कॉलेज कोढ़ा के अंग्रेजी विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ. हरिओम प्रसाद का शनिवार को...
तीन दिन से लापता 12 वर्षीय गोपाल की मिली लाश, हत्या की आशंका से परिवार में मचा हड़कंप
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के धोबी टोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तीन दिनों...
मनिहारी में बाढ़ पीड़ितों से मिले सांसद पप्पू यादव, सरकार पर साधा निशाना।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) बाढ़ग्रस्त मनिहारी एवं अमदाबाद क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने सरकार की राहत...
