साहित्य प्रेमियों द्वारा शोक सभा आयोजित ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी नगर के नेशनल पब्लिक स्कूल, मनिहारी के प्रांगण में साहित्य प्रेमियों द्वारा एक शोक सभा आयोजित की गई। पिछले सप्ताह जिला के जाने-माने व्यंग्यकार कवि जागेश्वर जख्मी का निधन हो गया था। शोक सभा की अध्यक्षता जिला साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष सुशील कुमार आचार्य और संचालन कवि अवध बिहारी आचार्य ने की। शोक सभा में साहित्य प्रेमियों द्वारा दिवंगत कवि जागेश्वर जख्मी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।जख्मी जी को स्मरण करते हुए प्रदुमन ओझा ने कहा की आखिरी सांस तक वे जीवंत रहे। सुरेश चंद्र सरस जी ने स्मरण करते हुए कहां की जख्मी जी ने मेरी उंगली पकड़कर मंच तक पहुंचाया और उनके निधन से मर्माहत हूं। कटिहार से आई जख्मी जी के मुंह बोली नातिन कवि अंजुमन कौशर उर्फ आम्रपाली यादव ने कहा कि माता-पिता से बढ़कर प्यार दिया। जख्मी जी के साथ समय कैसे बीता, पता ही नही चला । कही कि अंतिम दिनों तक भूल नहीं पाऊंगी और यदि ईश्वर को देख पाती तो उन्हीं की तरह होते। स्मरण करते हुए जख्मी जी को स्थानीय विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने कहा कि कवि मरता नही, न ही साहित्य का अंत होता है। उनकी कृति को अधिक से अधिक प्रसारित करे। उन्होंने उनके सम्मान में एक गोष्ठी का आयोजन की जरूरत बताया। कहा कि कवि वही बन सकता है जिसके हृदय में कविता है।इस अवसर पर मुख्य पार्षद राजेश कुमार, डॉ भोला गुप्ता, गोपाल यादव, दशरथ सिंह, ओमप्रकाश पांडेय, खगेश सिंह, गुलाब चौधरी, संजीव कुमार देव, पंकज यादव, दिवाकर पांडेय, सिद्धार्थ कुमार,पुत्र शैलेश,महक,शिरिन कौशर,रेहान,गुनगुन कौशर सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
मननपुर-कवेया मुख्य सड़क जर्जर, राहगीरों की बढ़ी परेशानी।
डेस्क ( हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के मननपुर मोड़ से कवेया गांव होते हुए पूर्णिया जिला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क...
बारसोई में पेपरलेस रजिस्ट्री व्यवस्था को लेकर संकट, पंजीयन कार्यालय में पसरा सन्नाटा
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई ) कटिहार जिले के बारसोई प्रखंड अंतर्गत बारसोई पंजीयन कार्यालय में हाल ही में शुरू हुई पेपरलेस...
बरंडी नदी हादसे के बाद गम में डूबा मोरसंडा, दूसरे दिन भी नहीं जले कई घरों में चूल्हे
मो0 काजु (फलका) सावन की सोमवारी पर बरंडी नदी में हुए दर्दनाक हादसे के बाद फलका प्रखंड के मोरसंडा गांव...
विधायक संगीता देवी ने डीएम से की मुलाकात, क्षेत्र की समस्याओं पर हुई विस्तृत चर्चा
डेस्क (बारसोई) बारसोई-बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक श्रीमती संगीता देवी ने आज जिला पदाधिकारी सह डीएम आशुतोष त्रिवेदी से...
गवालटोली-कुशीदा मुख्य सड़क बनी जानलेवा, ओवरलोड वाहनों के आवागमन से सड़क हो रहे हैं कमजोर।
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत ग्वालटोली से कुशीदा जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों हादसों का पर्याय बनती जा...
अठारह वर्षों से अधर में तेज नारायणपुर भालुका रोड रेल परियोजना,तेज हुई राजनीतिक पहल।
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) तेजनारायणपुर से पश्चिम बंगाल के भालुका रोड तक प्रस्तावित करीब 30 किलोमीटर लंबी नई रेल परियोजना...
