April 30, 2026

आईपीएम किट के प्रयोग को लेकर किसान पाठशाला में दी गई जानकारी ।

Read Time:3 Minute, 21 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

डंडखोरा स्थित कृषि विभाग के पौधा संरक्षण विभाग द्वारा फसल सुरक्षा योजना वर्ष 2022- 23 को लेकर प्रखंड के महेशपुर, रायपुर, सौरिया, डंडखोरा ,द्वाशय सहित अन्य पंचायतों में किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। द्वाशय पंचायत अंतर्गत लोहारी गांव साड़ी मे आयोजित किसान पाठशाला में सहायक तकनीकी प्रबंधक सुभाष कुमार ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि आईपीएम कीट, फेरोमेन ट्रैप, कीट व्याधि नियंत्रण, फसलों में लगने वाले विभिन्न प्रकार केे रोगों, खरपतवार नियंत्रण, बीज उपचार, रसायनिक कीट व्याधि नियंत्रण, जैविक कीटनाशक के प्रयोग पर विस्तार पूर्वक बताया। मक्का के पौधे मे फॉल आर्मीवर्म किट का प्रकोप देखा जा रहाा है ।आईपीएल किट के माध्यम से किसान बंधु आसानी से पौधे में लगनेे वाले कीड़े को देख सकते तथा विभाग क किसी भी कर्मी को दिखाकर उपचार हेतु जानकारी प्राप्त कर सकते है। गेहूं में भूरा हरदा, पीला हरदा व झुलसा रोग आदि का भी प्रकोप होता है। मक्के के फसल में पौधे की जड़ में कजरा पीलू का प्रकोप के कारण नई पौधों को जमीन के सतह से काटकर गिरा देता है। इसके रोकथाम के लिए क्लोरो क्लोरोप्यूरी फॉस 20% ई सीका फसल के जड़ पर छिड़काव करें ।स्टीम बोरर ,तना छेदक का भी प्रकोप होता है। आम के पौधे की देखभाल को लेकर भी विस्तार पूर्वक बताया गया । अभी आम के बाग की जुताई कर दें साथ में जड़ों से लगभग 1 मीटर तक चूना के साथ में रासायनिक कीटनाशक को मिलाकर पुताई करें । आम के पौधे में लगने वाले प्रमुख कीट में दहिया कीट ,मधुवा कीट काफी प्रकोप होता है इसकी रोकथाम को लेकर विस्तार पूर्वक बताया गया। मौके पर किसान सलाहकार अशोक कुमार यादव ने कहा कि बुवाई के पूर्व बीज उपचार मिट्टी जांच अवश्य करे। इस मौके पर सिंघेश्वर बिंद, सीताराम महतो ,हृदय नारायण महतो, भोला महतो, ननकी महतो, देव कुमार बिंद, आदित्यदेव बिंद, अशोक राम ,माया देवी ,सुशीला देवी ,चंपा देवी, चांदनी देवी, कैलाश महतो, ललन कुमार, रोशन कुमार बिंद ,विजय कुमार महतो ,शंकर बिंद, सुदाम राम, संतोष कुमार, नंदलाल महतो, रघुपति बिंद सुरेंद्र महतो सहित बड़ी संख्या में कृषक मौजूद थे।   

Previous post लोजपा (रा) का एक दिवसीय महाधरना डीएम को ज्ञापन सौंपने उपरांत शांतिपूर्ण संपन्न।
Next post पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, लोगों की सुनी समस्याएं ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial