लोजपा (रा) का एक दिवसीय महाधरना डीएम को ज्ञापन सौंपने उपरांत शांतिपूर्ण संपन्न।
गुरुवार को लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के पुर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार एक दिवसीय महाधरना जिला मुख्यालय कटिहार में प्रांगण में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम का अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती संगीता देवी ने किया । धरना प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं में प्रदेश उपाध्यक्ष विभूति भूषण पासवान ने कहा कि दूसरे राज्यों में कम दर पर बिजली मिलते है। नार्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी द्वारा मनमानी बिल भेजने एवं जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने से बिहार के उपभोक्ताओं का बिजली कंपनियों के प्रति असंतोष है। बिहार में प्रति दिन अपराधियों द्वारा आम आदमी का हत्या कर दिया जाता है बिहार में हत्या बलात्कार लूटपाट की घटना चरम पर है। इन्हीं सब अत्याचार पर रोक लगाने के लिए “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” को लागू करने से ही आम जनमानस के समस्याओं को समाधान होगा। इस कार्यक्रम के प्रभारी पुरुषोत्तम पासवान ने कहा कि बिहार के सभी योजनाओं में गड़बड़ी हो रही है जिसमें सबसे ज्यादा बिजली विभाग का घोटाला हो रहा है । बिजली विभाग में स्मार्ट मीटर की जांच हो तो सरकार का सबसे बड़ा घोटाला नजर आएगा। जिला अध्यक्ष संगीता देवी ने कहा कि कटिहार जिले के जनमानस स्मार्ट मीटर लगाने से परेशान है। बिहार के खुशहाली के लिए बिहार का मुख्यमंत्री चिराग पासवान को बनाना है तब जाकर बिहार को विकसित राज्य का दर्जा प्राप्त होगा। इस अवसर पर निलेश गुप्ता, गोपाल सिंह निषाद, मुन्नी खान, संजीव साहब, विनोद पासवान, महजवि खातून, कुमार शंकर महतो, विजय गुप्ता, सहित हजारों पार्टी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे ।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
