पुलिस ने निकाली मोटरसाइकिल रैली, लोगों की सुनी समस्याएं ।
अशोक यादव (डडंखोरा)
डंडखोरा में 20 फरवरी से 27 फरवरी 2023 तक बिहार पुलिस के द्वारा जन जन की ओर बढ़ते कदम कार्यक्रम के तहत जन-जन से जुड़ने के लिए थाना क्षेत्र अंतर्गत हर गांव मोहल्ले एवं टोलों में मोटरसाइकिल रैली निकालकर जनसपर्क स्थापित किया जा रहा है। इसी दौरान डंडखोरा पुलिस द्वारा थाना अध्यक्ष हरिप्रसाद यादव के नेतृत्व थाना क्षेत्र अंतर्गत रघेली, बलवा टोला ,वीरटोला, पड़रिया, सम्मति टोला, रखा टोला, मधेली ,डुमरिया रायपुर ,नवादा ,बिजैली, सकरेली सहित विभिन्न गांव में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना एवं सुझाव दिया। बिहार पुलिस और बेहतर क्या कर सकता है इसको लेकर भी लोगों से सुझाव लिए गये। इस दौरान लोगों को समझाते हुए पुलिस ने बताया कि मद्यपान या किसी प्रकार के नशा से बचे, नशा सेहत परिवार तो समाज के लिए नुकसानदायक है ।यह एक दंडनीय अपराध भी है। भीड़ तंत्र का हिस्सा ना बने किसी भी प्रदर्शन य रैली में सरकारी संपत्ति को नुकसान न पहुंचाए। सरकारी संपत्ति आपकी अपनी संपत्ति है। ऐसा करना दंडनीय अपराध है ।यातायात नियमों का पालन करें। खुद की सुरक्षा करें ।हेलमेट का प्रयोग करें। इस दौरान पुलिस द्वारा आपातकालीन ,मद्य निषेध हेल्पलाइन, साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर लोगों के बीच साझा किया। इस मौके पर एएसआई शशि कुमार, अनि विद्यानंद ठाकुर, सिपाही विवेक कुमार सिपाही मोहम्मद इंतजार चौकीदार जयहरि राय , राहुल कुमार, सूरज कुमार झा आदि मौजूद थे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
