नमामि गंगे परियोजना के तहत जागरूकता रैली निकाली गई ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के गंगा घाट से नमामि गंगे परियोजना, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, जल शक्ति मंत्रालय भारत सरकार सह नेहरू युवा केंद्र कटिहार एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में रविवार को जागरूकता रैली निकाली गई। इसमें गंगा पुत्रों, गंगा प्रहरियों, गंगा मित्रों और चिंतकों की उपस्थिति रही।मनिहारी नगर में गंगा स्नान व भ्रमण को आए पर्यटक और तीर्थ यात्रियों सहित नगर के जनमानस को जागरूक किया गया। शिक्षक प्रीतम गुप्ता सहित सुहानी, मधु, काजल, जूही, अंजली, रिया, अनामिका सहित अनेक छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। शिक्षक मृगेंद्र चौधरी, गंगा आरती प्रभारी श्रवण मिश्रा, नीरज मिश्रा, वार्ड पार्षद कुमुद देवी ने कार्यक्रम में भाग लेकर मां गंगा को श्रद्धा सुमन अर्पित की।जागरूकता रैली में 70 से अधिक लोगों ने सहभागिता जताई। कार्यक्रम के संयोजक धीरज कुमार निर्भय ने कहा कि आगे भी निरंतर अभियान आयोजित होता रहेगा।
More Stories
चांदपारा सहयोग शिविर से समय से पहले गायब हुए कर्मीयो को पुछा स्पष्टीकरण
खबर का असर, एसडीओ ने जारी किया पत्र , एक सप्ताह में मांगा स्पष्टीकरण । डेस्क (बारसोई) जनता की समस्याओं...
ट्रांसफार्मर के तार में आग लगने से वार्ड-10 की बिजली गुल, शुक्रवार को हुई आपूर्ति बहाल
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र की ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या-10 में गुरुवार की शाम करीब 7:30 बजे ट्रांसफार्मर के...
हसनगंज समेत विभिन्न पंचायतों में श्रद्धा से हुई बाबा विश्वकर्मा की पूजा, ‘आशीर्वाद दिया’ कार्यक्रम
डेस्क (हसनगंज) हसनगंज प्रखंड क्षेत्र के ढेरुआ, बलुआ, रामपुर, जगरनाथपुर और कालसर पंचायत समेत विभिन्न इलाकों में गुरुवार को बाबा...
बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर मो. नाजिर ने ठोकी ताल युवाओं ने जताया समर्थन, नाजिर बोले समानता और न्याय के साथ खड़ा रहना प्राथमिकता
हसन रजा (आबादपुर) पंचायत राज बासगांव में सरपंच चुनाव को लेकर हलचल तेज हो गई है। युवा नेता मो. नाजिर...
डकैती की योजना बना रहे सात युवक गिरफ्तार, देसी पिस्टल समेत नशीला पदार्थ व दो बाइक बरामद
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मुख्यमंत्री के संभावित कटिहार आगमन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान मनिहारी पुलिस...
बिजली के तार में उलझा 16 चक्का, टूट गए 11 केवी के दो पोल।लालटोला में बाल-बाल बचीं सैकड़ों जिंदगियां; करंट प्रवाहित लाइन के बीच हुआ हादसा, आबादपुर पुलिस ने ट्रक जब्त किया
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्य मार्ग पर लालटोला के समीप शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। मालदा से...
