पुलिस मुख्यालय द्वारा लाइव प्रसारण को पुलिसकर्मियों और नागरिकों ने मंत्रमुग्ध होकर सुना ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी के थाना परिसर में पटना से पुलिस मुख्यालय द्वारा पुलिस दिवस के अवसर पर लाइव प्रसारण को पुलिसकर्मियों ने पिनड्राप साइलेंट होकर सुना। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लंबित मामले का और अधिक तेजी से निष्पादन करने की आवश्यकता बताइ। पुलिस भवन व थाना परिसर में बने थाने को मेंटेनेंस पर नाराजगी जताई और विभाग में तेजी से भर्तियों की भी चर्चा की। कार्यक्रम के पहले मुख्यमंत्री ने महिला सहायता डेस्क, बिहार पुलिस वेबसाइट, प्रेस रिलीज, सोशल मीडिया केंद्र का रिमोट द्वारा शुभारंभ किया। वही बिहार पुलिस के महानिदेशक आर एस भट्टी ने आम जनों को इस अभियान से जुड़ने के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने अपील किया कि विधि व्यवस्था संधारण व अपराध नियंत्रण करते हुए और नियंत्रण करने की आवश्यकता पर बल दिया। वही बिहार सरकार के मुख्य सचिव आमिर सुभहानी ने कहा कि हमारे सारे अनुसंधान, विधि व्यवस्था संबंधित कार्यों को जनता कसौटी पर रखे हुई है। सोशल मीडिया पर पुलिसकर्मियों को सतर्क रहने की आवश्यकता बताई।इस अवसर पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार, थाना प्रभारी रामविलास सिंह, एसआई विपिन कुमार, एसआई उमेश चंद्र पांडेय, एसआई विमलेश कुमार, एसआई सुषमा वर्मा, एस आई डोली कुमारी, एसआई पूजा कुमारी, एसआई सोनाली राज, एसआई हाकिम यादव सहित सभी पुलिस पदाधिकारी , वार्ड पार्षद ओम कुमार गुप्ता, बालेश्वर सिंह, जिला पार्षद फूलमणि हेंब्रम, सुमती देवी, मुखिया प्रतिनिधि मुन्ना सिंह, पंकज यादव, संजीव झा, जरजिश , उप मुख्य पार्षद शुभम कुमार पोद्दार, लोजपा नेता विनोद सिंह उपस्थित रहे।
More Stories
श्रावणी मेला व ईद मिलाद-उन-नबी पर शांति बनाए रखने का निर्णय
रतनकुमारओझा(मनिहारी) मनिहारी थाना परिसर में शुक्रवार को श्रावणी मेला एवं ईद मिलाद-उन-नबी को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने...
सावन माह में मेहंदी प्रतियोगिता से खिले बच्चों के चेहरे।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सावन माह के अवसर पर मेहंदी...
11.64 ग्राम स्मैक के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो मोबाइल और ₹1500 बरामद।
मो0 काजु (फलका) फलका थाना पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गोपालपट्टी नहर पुल...
मेहंदी रचाओ” प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
डेस्क (हसनगंज) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय हसनगंज में छात्राओं के बीच "मेहंदी रचाओ" प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्राओं...
वेतन-पेंशन लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों व कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) रामेश्वर यादव मनिहारी महाविद्यालय, मनिहारी के शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों ने संघ के आह्वान पर शनिवार...
मालापारा में नौका दौड़ प्रतियोगिता का हुआ आयोज जिस मै कस्बाटोली को हरा कर बिन्द टोली बना विजेता
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) बारसोई प्रखंड अंतर्गत बांसगांव पंचायत के मालापारा नदी घाट पर युवा कमेटी के तत्वावधान में एक दिवसीय...
