April 8, 2026

अनुमंडल में अवैध रूप से चल रहे चिकित्सा संस्थान हो जाए सावधान होगी कार्रवाई __एसडीओ राजेश्वरी पाण्डेय

Read Time:2 Minute, 5 Second

बारसोई नपं स्थित वार्ड नंबर 12 मौलानापुर में गौसिया मेडिकल हॉल में चल रहे अवैध रूप से नेत्र चिकित्सालय( नर्सिंग होम) क्लीनिक पर एसडीओ बारसोई ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है । इस संबंध में एसडीओ राजेश्वरी पाण्डेय ने दिए साक्षात्कार में बताया कि रूटीन जांच के तहत उसके क्लीनिक में प्रशासन के पदाधिकारी गए थे । और संचालन के उपयुक्त कागजात नहीं दिखाए जाने से इस संस्थान को सील कर दिया गया है । जिसको लेकर संचालक हबीब अख्तर के विरुद्ध बारसोई थाने में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है । उन्होंने चेतावनी देते हुए आगे कहा कि पुरे अनुमंडल क्षेत्र में उपयुक्त कागजात के बिना चल रहे कोई भी चिकित्सालय के संचालक होशियार हो जाए पकड़ें जाने पर विधि सम्मत कार्रवाई होगी । ज्ञात हो कि बारसोई थाना में अंचलाधिकारी अमर कुमार राय के लिखित आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है। दिए गए आवेदन में हबीब नर्सिंग होम के मालिक ने कहा है कि इलाज करने वाले डॉक्टर एमबीबीएस नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं और नर्सिंग होम का रजिस्ट्रेशन कराया गया है परंतु कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसको लेकर गठित छापेमारी दल में मौजूद प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर मौदुद अहमद उस्मानी के अनुशंसा पर मामला दर्ज किया गया है ।

Previous post दो करोड़ की साइबर ठगी करने वाले छिपे थे उज्जैन में पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next post वसीम रिजवी के खिलाफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में दर्ज कराई प्राथमिकी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial