आगामी होली व शबे बरात को लेकर शांति समिति की हुई बैठक ।
इसरारूल हक (बारसोई)
बारसोई थाना प्रांगण में थानाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में आगामी होली एवं शबे बरात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय बुद्धिजीवियों के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया । इस दौरान एसडीओ राजेश्वरी पांडेय एवं अंचलाधिकारी अमर कुमार राय उपस्थित थे। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा निर्देशित पत्र के आलोक में होली एवं शबे बरात को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर प्रशासन चौकन्ना है और विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए सादे लिबास में विभिन्न चौक चौराहों पर पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे । विशेषकर शराबियों एवं हुड़दंगीओ पर पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी । एसडीओ ने कहा कि पूरे अनुमंडल क्षेत्र में 77 अति संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है जहां मेजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल तैनात रहेंगे ।ताकि पूर्व के भाती आगामी दोनों पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करवाया जा सके। वहीं उपस्थित जनप्रतिनिधीओ ने प्रशासन को भरोसा दिलाया कि पूर्व की भांति इस बार भी नगर पंचायत सहित पूरे प्रखंड में होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण संपन्न कराने में जनप्रतिनिधिगण प्रशासन से कदम से कदम मिलाकर चलेंगे । वही इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, पार्षद प्रमोद साह, सांसद प्रतिनिधि अमल गोस्वामी, जदयू नेता रोशन अग्रवाल, भाजपा नेता वरुण झा, वार्ड पार्षद दीपक चंद्र दास, वार्ड पार्षद मेघनाथ मंडल, समाजसेवी मामून रशीद , शिव कुमार यादव, सोनू यादव, काशीनाथ गोस्वामी, उप प्रमुख प्रतिनिधि श्यामल कुमार, जदयू नेता तनवीर आलम सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनिहारी गंगा में नाव हादसा टला, 12 लोगों को सुरक्षित निकाला गया, एक मासूम बच्ची के लापता होने की आशंका, तलाश जारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बुधवार की देर शाम मनिहारी गंगा घाट से नाव पर सवार होकर बच्चे, महिलाएं एवं पुरुष...
मनिहारी थाना में मुहर्रम को लेकर शांति समिति की बैठक, डीजे पर रहेगा प्रतिबंध
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मनिहारी थाना परिसर...
रेन कट से बड़ी नहर का किनारा ध्वस्त, आवागमन बाधित, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
(डेस्क| हसनगंज) हसनगंज प्रखंड के जगरनाथपुर पंचायत अंतर्गत मननपुर गांव के समीप स्थित बड़ी नहर का एक हिस्सा लगातार हुई...
मनिहारी पुलिस की कार्रवाई: बाघमारा घाट में 135 लीटर देसी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर मनिहारी पुलिस ने थाना क्षेत्र के बाघमारा घाट से बौलिया की...
102.82 ग्राम स्मैक के साथ बुलेट सवार दो तस्कर गिरफ्तार
कुरसेला (राजशेखर जयसवाल) कुरसेला पुलिस ने शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग 31 स्थित कोसी पुल के...
मनिहारी अस्पताल में लापरवाही: 16 महीने के बच्चे को एक्सपायरी पोलियो ड्रॉप पिलाने का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी अनुमंडल अस्पताल में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 16 महीने के मासूम...
