June 27, 2026

समान काम समान वेतन सहित पुरानी पेंशन योजना का हो बहाल — तमीज़ुद्दीन ।

Read Time:2 Minute, 41 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप कुमार पप्पू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष अनवार करीम प्रदेश उपाध्यक्ष शम्भू प्रसाद यादव,विपिन प्रसाद तथा राज्य कमिटी के माननीय शिक्षक प्रतिनिधियों के आह्वान पर महागठबंधन सरकार के बनने पर समान काम समान वेतन तथा पुरानी पेंशन योजना को लागू करने संबंधी चुनावी घोषणा पत्र के अनुरूप शिक्षक समाज से किये गए वादे को पूरा करने हेतु महागठबंधन की 25 फरवरी को पूर्णियाँ से प्रस्तावित रैली के पूर्व बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रखंड व जिला कमिटी द्वारा अपने आने विधान सभा क्षेत्र के माननीय विधायक व सांसदों के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री माननीय उपमुख्यमंत्री माननीय शिक्षामंत्री के नाम संघ का अनुरोध पत्र समर्पित कर विधायक सांसद द्वारा अपने लेटर पैड पर सरकार को लिखने का अनुरोध तथा विधान सभा सत्र के दौरान समान काम समान वेतन लागू करने हेतु सदन में आवाज उठाने की माँग की किये जाने हेतु कटिहार ज़िला में जिलाध्यक्ष मो0 तमीज़ुद्दीन के नेतृत्व में संघ के प्रधान सचिव साजन कुमार दास कोषाध्यक्ष कमरुद्दीन उपाध्यक्ष हेमलता कुमारी,आफताब आलम,शम्भू नाथ पांडेय,मनमीत कुमार सिंकू कुमार परवेज आलम आदि के साथ माननीय सांसद को अनुरोध पत्र समर्पित किया गया।जिलाध्यक्ष मो0 तमीज़ुद्दीन ने बताया कि अगर महागठबंधन सरकार समान काम समान वेतन तथा पुरानी पेंशन योजना को लागू नहीं करती है तो इन्हें भी 15 लाख की तरह जुमला ही माना जायेगा।ऐसे में आगामी लोक सभा तथा विधान सभा चुनाव में शिक्षक जमलेबाजों के बजाय किसी तीसरे विकल्प को तलाशेंगे।

Previous post दिवंगत शिक्षक के याद में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए विद्यार्थियों ने दिया श्रद्धांजलि ।
Next post अनुमंडल अस्पताल में जल्द उप्लब्ध होगा पोस्टमार्टम जाँच सुविधा – रौशन अग्रवाल
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial