अनुमंडल अस्पताल में जल्द उप्लब्ध होगा पोस्टमार्टम जाँच सुविधा – रौशन अग्रवाल
इसरारूल हक (बारसोई)
कटिहार जिला की समाधान यात्रा में रौशन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को 4 सुत्री मांगो को लेकर सौपा था ज्ञापन ।बारसोई अनुमंडल के आम जनों की सुविधा के लिए रौशन अग्रवाल महासचिव बिहार प्रदेश जनता दल (यूनाइटेड) शिक्षा प्रकोष्ठ द्वारा 5 फरवरी 2023 को कटिहार जिला के समाधान यात्रा में मुख्यमंत्री को 4 सुत्री मांगपत्र सौपा था। इस दौरान किए गए मुख्य मांगों में 1.बारसोई अनुमंडल क्षेत्रफल काफी बड़ा है ,बारसोई अनुमंडल को पुलिस जिला की दर्जा दिया जाए ।2. बारसोई अनुमंडल की क्षेत्र जिला से दुरी 60-100 कि॰मी० हैं, बारसोई अनुमंडल में परिवहन कार्यालय की सुविधा दिया जाय ।3.बारसोई अनुमंडल में पोस्टमार्टम की सुविधा दी जाय।4.स्टेट हाईवे 98 दहिच्ंद रेल गुम्टी से जनता हाट-बसंतपुर रेल गेट-सुधानी बाजार-सदियन-आदमपुर-अझरैल-कल्याण गाँव-बिझौल-माधोपुर-तेलता-चाँदनी चौक-बालूगंज-डनग्राह एन०एच० 31 फ़ौर लेन तक करीब 30 किलोमीटर सड़क को स्टेट हाईवे 98 में जोड़ा जाए ।इसी मांगपत्र के बिन्दु सं-3 के आलोक में तत्परता दिखाते हुये,असैनिक शल्य चिकित्सक सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, कटिहार ने बारसोई अनुमंडल में पोस्टमार्टम सुविधा की स्वीकृति हेतू 10 मार्च को अवर सचिव स्वास्थ्य विभाग पटना बिहार कोभेजा है , आशा करते हैं जल्द ही बारसोई अनुमंडल में पोस्टमार्टम जाँच सुविधा उप्लब्ध होगा । बताते चलें कि बारसोई अनुमंडल क्षेत्रफल एवं आबादी के हिसाब से काफी बड़ा है बारसोई अनुमंडल के अंतर्गत आनेवाले 4 प्रखंड बारसोई, बलरामपुर, आजमनगर, कदवा इन 4 प्रखंडों में प्राकृतिक या कोई भी दुर्घटना में किसी की असामयिक मृत्यु हो जाती हैं और पोस्टमार्टम करने की नोबत आती हैं तो जिला अस्पताल कटिहार ले जाना होता जिला अस्पताल में भीड़ के कारन कई बार 1 दिन में पोस्टमार्टम जाँच मिल पाना मुश्किल हो जाता हैं कई मामला में 2-3 भी लग जाता हैं जिससे परिजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैं । आए दिन बारसोई अनुमंडल में कोई ना कोई घटना होते रहता हैं, बारसोई अनुमंडल अस्पताल में पोस्टमार्टम सुविधा उप्लब्ध होने से लोगो को काफी सहुलियत होगी । इस महत्वपूर्ण विषय पर संज्ञान लेने के लिए अग्रवाल ने मुख्यमंत्री एवं चिकित्सक सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कटिहार को धन्यवाद देते हुए आशा व्यक्त किया कि आगामी दिनों में बारसोई एसडीएच में पोस्टमार्टम की सुविधा उपलब्ध होगी ।
