November 14, 2026

भव्य शोभा यात्रा के दौरान युवाओं में दिखा उत्साह, जय-जय श्री राम के लगें नारे ।

Read Time:2 Minute, 51 Second

तनवीर आलम (हसनगंज )

महा रामनवमी पर्व के तीसरे दिन शनिवार को हसनगंज में समाजिक संस्था राम जन सेवा समिति तथा राम जानकी सेवा समिति की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। आयोजित शोभायात्रा में हजारों की संख्या में युवाओं की टोली भगवा गमछे, लाल मुकुट पहने और हाथ में झंडा लिए जय श्रीराम के नारे को बुलंद करते हुए इस शोभायात्रा में शामिल थे। शोभा यात्रा सर्वजनिक दुर्गा मंदिर प्रांगण से निकलकर क्षेत्र का भ्रमण किया और विधि विधान के साथ शोभा यात्रा को संपन्न किया गया। शोभायात्रा का नेतृत्व कर रहे संस्था के सचिव प्रशांत कुमार झा व कृष्णा सिंह राजपूत ने बताया कि ऐसे आयोजन से समाज में आपसी भाईचारा, एकता अखंडता और आपसी प्रेम बढ़ता है। साथ ही शोभायात्रा के दौरान समाज में शांति का संदेश दिया गया। मौके पर अपने आराध्य देव श्री राम के‌ नारे लगाते हुए युवा वर्ग शोभायात्रा में आगे बढ़ते नजर आए। जिस मार्ग से यह शोभायात्रा गुजरी वह गांव श्रीराम के नारे से भक्तिमय हो गया। इस भव्य शोभायात्रा को देखने के लिए महिलाएं, बच्चे, बूढ़े अपने घरों से बाहर निकल आएं जैसे मानो श्री राम साक्षात अयोध्या नगरी पधार हों। शोभा यात्रा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सदर अनुमंडल एसडीपीओ ओमप्रकाश सहित हसनगंज व रौतारा थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल व नीतेश कुमार की अगुवाई में स्थानीय पुलिस प्रशासन चप्पे-चप्पे पर तैनात रहे। जिसको लेकर शोभायात्रा में थानाध्यक्ष रामचंद्र मंडल अपने पुलिस बल के साथ तैनात रहे। युवाओं की सेवा भाव को लेकर केलाबाडी़ गांव प्रखंड प्रमुख आवास व हरिपुर महमदिया राधाकृष्ण मंदिर में महाप्रसाद खिचड़ी शरबत व शुद्ध जल की व्यवस्था की गई। इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष व सदस्य, जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य सहित हजारों की संख्या में राम भक्त थे।

Previous post कांग्रेस ने प्रेस-वार्ता आयोजित कर देश में लोकतंत्र बचाने का किया अपील ।
Next post संवैधानिक संस्थाओं का हो रहा है दुरुपयोग– डॉक्टर शकील
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial