July 14, 2026

कांग्रेस ने प्रेस-वार्ता आयोजित कर देश में लोकतंत्र बचाने का किया अपील ।

Read Time:3 Minute, 34 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शनिवार को कटिहार जिला के विभिन्न प्रखंड सहित हसनगंज प्रखंड में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रेस-वार्ता कर देश में मोदी सत्ता की तानाशाही से लोकतंत्र को बचाने की अपील किया। इस दौरान वार्ता के लिए पहुंचे कांग्रेस डेलीगेट सह किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष-दिलीप विश्वास, प्रखंड कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मनोज कुमार मंडल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुनील यादव, वासुदेव मंडल, अब्दुल बारिक, रामप्रसाद मंडल एवं अन्य कांग्रेसी ने प्रेस मीटिंग में शामिल थे। प्रदेश कांग्रेस डेलीगेट दिलीप विश्वास ने जानकारी देते हुए कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी की मांग है कि सरकार अडानी मामले में ज्वाइंट पार्लियामेंट्री कमिटी जेपीसी का गठन करे जिसने अपने देश को लूटने का काम किया। यह मांग राहुल गांधी ने लोकसभा में जोर-शोर से उठाया ताकि देश के चोर को बेनकाब किया जा सके। इसी कारण एक राजनीतिक षडयंत्र के तहत राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त कराई गई है। संसद में देश की जनता, किसान, युवा, महंगाई एवं रोजगार की बात कोई उठा ना पाए इसलिए भी राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त की गई है। लेकिन हम कांग्रेसी दोगुनी ताकत के साथ अब हम सड़क पर उतरने का काम करेंगे। जब तक अडानी कांड में जेपीसी का गठन नहीं होगा और वे भगोड़े जो देश का पैसा लेकर विदेशों में बैठे हैं। उन पर कार्रवाई नहीं होगी तब तक कांग्रेसियों का आंदोलन जारी रहेगा। लोकतंत्र को बचाने के लिए कांग्रेस ने संकल्प लिया है के सवाल पर उन्होंने कहा कि बिल्कुल सही बात है देश आज संक्रमण के दौर से गुजर रहा है। हमारे किसान जो देश के अन्नदाता हैं जिन्होंने बीते वर्ष कृषि कानूनों को लेकर साल भर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष किया। इस दौरान सैंकड़ों किसानों ने अपनी शहादत दी आज भी वे ठगे हुए महसूस कर रहे है। खाद, बीज और अन्य कृषि उपकरण की खरीद में महंगाई की मार झेल रहे हैं। भारत में बेरोजगारी एवं महंगाई चरम पर है। कल्याणकारी कार्यों के उलट केंद्र सरकार सारी सरकारी संपत्ति एवं पीएसयू अपने मित्रों को बेच रही है। मोदी सत्ता अपने मित्र अडानी को बचाने के लिए कुछ भी करने को तैयार है आखिर क्यों। इस दौरान कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे।

Previous post रामनवमी के पुर्व सन्ध्या प्रसाधन ने किया फ्लेग मार्च।
Next post भव्य शोभा यात्रा के दौरान युवाओं में दिखा उत्साह, जय-जय श्री राम के लगें नारे ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial