September 24, 2026

बरारी के पुर्व विधायक सह राजद नेता नीरज यादव का हृदय गति रुकने से निधन ।

Read Time:1 Minute, 22 Second

ऊमर मुर्शीद (कटिहार)

मनिहारी राजद के प्रखंड अध्यक्ष ने गहरा दुख जताया ।बरारी विधानसभा से पूर्व विधायक राजद के कद्दावर नेता नीरज यादव का हृदय गति रुकने से असामयिक निधन हो गया। पूर्णिया के मैक्स हॉस्पिटल में तकलीफ होने पर उन्हें भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों के लाख कोशिश के बावजूद बचाया नही जा सका। उनके निधन से जिले में शोक की लहर है। मनिहारी प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप सिंह, समाजसेवी रविंद्र यादव,करन मानस, अमदाबाद प्रखंड अध्यक्ष कर्पूरी ठाकुर सहित पुरे जिले में शोक की लहर है। शौक व्यक्त करने वालों में प्राणपुर प्रखंड अध्यक्ष लड्डू सिंह, समाजसेवी सिवनाथ सिंह जदयू उपाध्यक्ष रमेश कुमार मंडल केवाला पंचायत अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ राजद प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बिस्वास राजद युवा प्रखंड अध्यक्ष चन्दन कुमार यादव, सहित अन्य शामिल हैं।

Previous post जीवन रक्षक दवा जलाने के मामले पर विभागीय स्तर पर गठित टीम ने किया जांच ।
Next post दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल का किया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial