September 24, 2026

दिव्यांगजनों को बैट्री चालित ट्राई साईकिल का किया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

सोमवार को प्रखंड परिसर स्थित बुनियाद केन्द्र के माध्यम से चयनित पात्र दिव्यांगजनों के बीच बैट्री चालित ट्राई साईकिल का वितरण अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ ने की। इसके साथ ही हेल्मेट, चार्जिंग सेट भी लाभुक दिव्यांगजनों को दिये गये।सोमवार को मुन्ना जयसवाल, मोहनपुर, बाघमार के भोला यादव,अवधेश यादव,दिलारपुर भूतहाबाड़ी के संतोष मंडल,श्याम परिहास, केवाला के कंतलाल मंडल ,कुल छः दिव्यांगजनों को बैट्रीचालित तीनपहिया साईकिल दी गयी।इस मौके पर एसडीएम ने कहा कि कामकाजी दिव्यांगजनों के लिए यह योजना विशेष लाभकारी है।कहा कि चयन प्रक्रियाधीन अन्य का अंतिम तौर पर चयन हो जाने पर ट्राईसाइकिल उपलब्ध करायी जाएगी।इस मौके पर बीडीओ रणधीर कुमार, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Previous post बरारी के पुर्व विधायक सह राजद नेता नीरज यादव का हृदय गति रुकने से निधन ।
Next post भगवान महावीर के 2622 वें जन्मकल्याणक के अवसर पर श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य शोभायात्रा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial