November 14, 2026

ईद की नमाज पढ़ गिले शिकवे भुलाकर मिले गले, अमन की दुआ के साथ सजदे में झुके सिर ।

Read Time:2 Minute, 30 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज थाना अंतर्गत सभी ईदगाहों में देश की अमन और शांति के लिए ईद की नमाज अदा की गई। बंदों ने अल्लाह की बारगाह में रोकर, गिड़गिराकर अपनी मजदूरी मांगी और मगफिरत की दुआ की। रमजान के पवित्र माह में रोजा रखकर गरीबों को खिलाया पिलाया और उसके बाद नेक सेहत के साथ अमन शांति की दुआ मांगी। सुबह से ही ईदगाह की ओर लोगों का कारवां बढ़ता गया। इत्र के सुगंध से माहौल खुशनुमा हो गया। नए परिधान पहनकर लोग नमाज में शामिल हुए। गिले शिकवे-भुलाकर एक-दूसरे से गले मिले। ईद के इस पावन मौके पर लोगों के दिल में सामाजिक सद्भाव की झलक देखी गई। मुबारकबाद देने का सिलसिला तीन दिनों तक जारी रहेगा। ढेरुआ ईदगाह में मौलाना अनवारुल हक ने ईद की नमाज पढ़ाई। ईद की नमाज से सम्बंधित तकरीर मौलाना मो आफताब आलम लोगों को ईद की मुबारक देते हुए कहा, ईद का पैगाम मानवता की भलाई के लिए है। नमाज अदा करने के उपरांत लोगों ने जमकर मेले का आंनद लिया।ईद की खुशियां लोगों के चेहरे पर साफ दिखी। रंग बिरंगे परिधान के साथ बच्चे, महिलाएं व पुरुष ने पड़ोस में भ्रमण किया। इस अवसर पर लोगों ने लजीज व्यंजन का जमकर मजा लिया।मौलवी मो इसराफिल ने कहा कि भारत की यह सभ्यता और संस्कृति रही है कि यहां हर समुदाय के लोग मिलकर त्योहारों की खुशियां मनाते हैं। आप खुशियों का चिराग रोशन करें।विधि व्यवस्था को लेकर ईदगाह में पुलिस प्रशासन मौजूद थे। इस दरमियान पूर्व वार्ड सदस्य अब्दुल वाहिद, यासीन मिया, मो एजाज, मो मोईन, पैक्स अध्यक्ष मोहम्मद मखदूम, पूर्व सरपंच मो इदरीश, समाज सेवी नूर आलम, मो मोहसीन, मो नईम आदि दर्जनों अकीदतमं ने ईद की नमाज अता किया।

Previous post कुलसचिव से मिलकर BOSSE सिक्किम से पास छात्रों का नामांकन के लिए सौंपा मांग पत्र ।
Next post हर्षोल्लास के साथ शांतिपूर्वक ढंग से मनाया गया ईद ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial