July 14, 2026

कुलसचिव से मिलकर BOSSE सिक्किम से पास छात्रों का नामांकन के लिए सौंपा मांग पत्र ।

Read Time:1 Minute, 0 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

पूर्णिया विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पवन झा एवं कुलसचिव डॉ घनश्याम राय से मुलाक़ात कर बोर्ड ऑफ स्कूलिंग एंड स्किल एजुकेशन (BOSSE) से पास किए हुए छात्रों का नामांकन के मांग पत्र सौंपा गया। इस बात की जानकारी BOSSE, कटिहार के कोऑर्डिनेटर नदीम अहमद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दिया। उन्होंने कहा के विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ घनश्याम राय ने आश्वासन दिया है कि वे इस पर जल्द से जल्द संज्ञान लेंगे। इस अवसर पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव निखिल कुमार, BOSSE, कटिहार के कोऑर्डिनेटर नदीम अहमद और शिक्षाविद फिरदौस शेख़ मौजूद थे।

Previous post नगर पैक्स अध्यक्ष के चुनाव में संतोष चौधरी ने मारी बाजी।
Next post ईद की नमाज पढ़ गिले शिकवे भुलाकर मिले गले, अमन की दुआ के साथ सजदे में झुके सिर ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial