May 31, 2026

जदयू नेता को बाइक सवार अपराधियों ने गोली मारकर की हत्या ।

Read Time:45 Second

उमर मुर्शीद (कटिहार)

कटिहार जिले के बरारी थाना क्षेत्र के गांधीग्राम के पास 70 वर्षीय जदयू नेता कैलाश महतो की बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के वरीय अधिकारी दल बल के साथ पहुंचकर तफ्तीश में लगे हुए हैं। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला कि कुछ पड़ोसियों से आपसी मतभेद चल रहा था। हत्या का कारण कोई राजनीतिक नही बताया जा रहा है। फिलहाल जांच के बाद ही कुछ पता चल पाएगा।

Previous post अग्नि पीड़ित को दी गई सहायता राशि ।
Next post दो शराबी को भेजा जेल।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial