November 6, 2026

नौ दिन पूर्व लापता विवाहिता महिला की मिली लाश, मायका बालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप।

Read Time:2 Minute, 3 Second

पब्लिक न्यूज़ 24 ( बारसोई )

बारसोई प्रखंड अंतर्गत नलसर ग्राम में एक विवाहिता महिला का जलावन घर में लाश मिलने से पुरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई । मिली जानकारी अनुसार मृतक महिला की पहचान चुमकी खातुन (21वर्ष) है। जिसका शव ससुराल के समीप जलावन घर से पुलिस ने बरामद किया है। घटना संबंध में मृतका की मां टुली खातुन ने जानकारी देते हुए कहा कि उसकी बेटी चुमकी खातुन की शादी लगभग डेढ़ वर्ष पहले मुस्लिम रीती-रिवाज के मुताबिक नलसर ग्राम निवासी जैनुल अली के संग हुई थी। शादी से मृतका को एक पुत्री है। आगे कहा कि विवाह के पश्चात कुछ दिनों तक तो संबंध ठीकठाक रहा परंतु आगे चलकर ससुराल पक्ष मृतका के संग आये दिन बात-बात पर मारपीट करने लगे। मायके से बार- बार रुपया लेकर आने की बात कहने लगे अन्यथा घर से निकाल देने की धमकी देने लगे। हो न हो इन्हीं लोगों ने मेरी बेटी को मारकर छुपा रखा था और उन लोगों को लापता बताया गया। आज दुर्गंध निकले से यह मामला खुला। घटना की सुचना मिलते ही आबादपुर थानाध्यक्ष इज़हार आलम दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेजा। घटना की सुचना मिलते एसडीपीओ प्रेमनाथ राम घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल उपरांत कहा कि मामला हत्या का है जल्द अपराधी को पुलिस गिरफ्तार कर लेगी ।

Previous post जानकी महोत्सव के अवसर पर 108 महिलाओं को किया गया सम्मानित।
Next post अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, मौत ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial