अनियंत्रित बस ने मोटरसाइकिल सवार को मारी ठोकर, मौत ।
श्रवण शर्मा (कोढ़ा)
कोढ़ा थाना क्षेत्र के महिनाथपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर पूर्णिया भागलपुर जा रही अनियंत्रित बस के ठोकर से बाइक सवार राजु चौधरी की मौत घटनास्थल पर हो गई है। घटना के बारे में बताया जाता है कि पोठिया ओपी थाना क्षेत्र के बकिया गांव के निवासी राजु चौधरी 50 वर्षीय राजु चौधरी ग्रामीण क्षेत्र में धान और मक्के का छोटे तौर पर खरीद बिक्री का व्यवसाय करता था टीवीएस मोपेड से डूमर से पूर्णिया जा रहे थे महीनाथपुर चौक स्थित पेट्रोल पंप से बाइक में तेल लेकर जैसे हि राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहुंचा तभी पूर्णिया की ओर से तेज रफ्तार से आ रही सोनम बाबू बस ने मोपेड सवार को कुचल दिया जिससे उसकी मौत मौके पर हो गई बस चालक सवारी उतार कर थाना के समीप बस छोड़कर फरार हो गया हैं मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष रूपक रंजन सिंह एवं पुलिस पदाधिकारी ने शव को उठाकर थाना लाया है। और घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। मृतक राजू चौधरी को दो पुत्र एवं एक पुत्री है सबसे बड़ी पुत्री दीपा कुमारी जिसकी शादी हो गई है वही 18 वर्षीय पुत्र प्रिंस कुमार तथा 15 वर्षीय अभिषेक कुमार शामिल है। घटना की खबर सुनते ही मृतक के पत्नी थाना पहुंची और शव को देखकर दहाडे मार कर रोने लगी आसपास खड़े लोगों के आंखों से आंसू छलक रहे थे। मृतक के परिजनों के लिखित आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेजने की तैयारी में जुटी है।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
