November 6, 2026

डीएम ने प्राणपुर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण

Read Time:1 Minute, 21 Second

मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर )

प्राणपुर प्रखंड मुख्यालय के सभाकक्ष भवन के प्रांगण में बैठक करते हुए, जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के द्वारा बताया गया कि, प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र में जातिगत जनगणना काफी धीमी चल रही है, जिसको लेकर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी प्रगणकों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया, वही सख्त निर्देश दिया गया है,कि आगामी 15 मई 2023 तक जातिगत जनगणना को पूर्ण कर लिया जाए लापरवाही बरतने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी, वहीं जिला पदाधिकारी के द्वारा प्रखंड परिसर में अवस्थित जर्जर आवासीय भवन, पशु चिकित्सालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, अंचल कार्यालय, मनरेगा कार्यालय, प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया गया, इस मौके पर एडीएम विजय कुमार, बीडीओ कुमार सौरभ के साथ प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

Previous post मनिहारी गंगा घाट पर नहाने के दौरान अज्ञात महिला की डूबने से मौत।
Next post विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राजगीर को रवाना।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial