July 20, 2026

मनिहारी गंगा घाट पर नहाने के दौरान अज्ञात महिला की डूबने से मौत।

Read Time:1 Minute, 5 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी मस्जिद घाट गंगा तट में नहाने के दौरान एक महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई । स्थानीय लोगों की मदद से डूबी महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल कटिहार भेजा गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने जानकारी दी कि नहाने के दौरान महिला गहरे पानी में चली गई जिसके कारण डूबने से मौत हो गई । मनिहारी थाना के पुअनि अंजनी कुमार ने बताया की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान नही हो सकी है। पुलिस मृतका की शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। महिला के पास से फारबिसगंज का टिकट मिला है।

Previous post मई दिवस के अवसर पर सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित ।
Next post डीएम ने प्राणपुर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial