November 6, 2026

विशेष प्रशिक्षण के लिए चयनित सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षक राजगीर को रवाना।

Read Time:1 Minute, 34 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना में प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों का व्यवहारिक प्रशिक्षण पूरा हो गया। प्रशिक्षण संपन्न होने के बाद सभी प्रशिक्षु एसआई को बुनियादी प्रशिक्षण के लिए पुलिस अकादमी राजगीर भेजा गया। वहां सभी प्रशिक्षु अवर निरीक्षकों को 12 माह का प्रशिक्षण दिया जाएगा।मनिहारी थाना से प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षु अवर निरीक्षक के रूप में डोली कुमारी, सुषमा वर्मा, सोनाली राज, पूजा कुमारी, बृज बिहारी साह और रविंद्र कुमार यादव ने अपने-अपने अनुभव को शेयर कर रहे थे। व्यवहारी प्रशिक्षण के पश्चात थाना अध्यक्ष रामविलास सिंह व आवर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ने सभी प्रशिक्षुओं के स्वर्णिम भविष्य की कामना करते हुए राजगीर रवाना किया।प्रशिक्षु एसआई डोली कुमारी ने कहा कि मनिहारी थाना में बहुत कुछ सीखने को मिला और सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का भरपूर सहयोग मिला।इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारी उमेश चंद्र पांडे सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

Previous post डीएम ने प्राणपुर मुख्यालय का किया औचक निरीक्षण
Next post आगामी पल्स पोलियो अभियान सफल बनाने को लेकर हुई बैठक।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial