November 6, 2026

पंचायत उपचुनाव में समिति पद के लिए एक प्रत्याशी ने किया नामांकन ।

Read Time:46 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड कार्यालय में निर्वाची पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार के समक्ष गुरुवार को केवाला पंचायत से पंचायत समिति पद के लिए मुन्ना रजक ने नामांकन पत्र दाखिल किया। पूर्व समिति सदस्य मुनी लाल रजक के आकस्मिक निधन के कारण यह पद रिक्त हो गया था जिस पर उपचुनाव होना है। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि मनोज ऋषि, पुर्व मुखिया मनोज मंडल सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Previous post तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से बाईक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो जख्मी ।
Next post नगर पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता — विमला देवी
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial