तेज रफ्तार हाईवा की ठोकर से बाईक दुर्घटनाग्रस्त, एक की मौत, दो जख्मी ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी कटिहार पथ पर रसूलपुर के पास मनिहारी की ओर से जा रही मोटर साईकिल मे तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी जिससे मोटर साईकिल सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गयी। ट्रक की चपेट में आने से बाईक पर सवार महिला सलखा खातून(30) की मौके पर मौत हो गयी। जबकि मोटर साईकिल चला रहे मो. फरहान व उसकी छोटी बहन जख्मी हो गयी। मो. फरहान ने बताया कि वह अपनी मां व अपनी छ वर्षीय बहन के साथ मूसापुर से कुमारी पुर मीरटोला अपने नाना के घर से वापस मूसापुर जा रहे थे। इस बीच रसूलपुर के पास पीछे से लापरवाही पूर्वक आ रही ओवरलोडेड हाईवा के ड्राइवर ने पीछे से जोड़दार धक्का मार दिया।घटना के बाद उत्तेजित ग्रामीणों ने रसूलपुर के पास सड़क बाधितकर विरोध जताया। सड़क दुर्घटना में मृतक के आश्रितों को निर्धारित मुआवजे की मांग की।घटना की सूचना पर मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, पुअनि अंजनी कुमार सिंह, अंचलाधिकारी राजेश रंजन , बीडीओ रणधीर कुमार, नगर पंचायत मुख्य पार्षद लाखो यादव,दीपु सिंह, मुन्ना सिंह ने लोगों को समझा बुझा कर जाम हटाया। पुलिस शव को कब्जे मे लेकर निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी कर शव को अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल भेजने की कार्रवाई मे समाचार प्रेषण तक जुट गयी थी।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
