नगर पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता — विमला देवी
पब्लिक न्यूज़ 24 ( बारसोई )
बारसोई नगर पंचायत के वार्ड नंबर 17 में रविवार को मुख्यमंत्री शहरी पक्की गली नली योजना के तहत लगभग 11 लाख रुपए से बनने वाले नाला का शिलान्यास मुख्य पार्षद विमला देवी, उप मुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद दुखिया खातुन सहित अन्य ने संयुक्त रूप से फिता काटकर किया । इस दौरान मुख्य पार्षद विमला देवी ने बताया कि नपं का विकास उनकी पहली प्राथमिकता है और आने वाले दिनों में कई अन्य सड़क एवं नाला का शिलान्यास होने जा रहा है । इन सभी नाला और सड़कों का निर्माण कार्य पूरा हो जाने से नगर पंचायत क्षेत्र में कई आवागमन एवं जल निकासी की समस्या से आवाम को छुटकारा मिल जाएगा । इस अवसर पर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि रिंकू सिंह, अमर कुमार मजूमदार, मोहम्मद मोमीर,मोहम्मद अरमान ,बिमल पारोई , पार्षद प्रतिनिधि मो० सलमान, राजेश पासवान, जावेद, तिलक साह , मो० अतीक, बिनोद मंडल, मो० नजार , राकेश साह , फैजान, अजय कुमार महतो, अंकित सिंह, मुन्ना भगत, गुड्डू साह, बप्पी मोहन्ति, राज बाबू , गुलाम महमूद ,मो० रफीक, रकीउद्दीन, तोहिद, मो०कुर्बान, छोटू सिंह, आकाश पारोई, अनरजीत यादव, निर्मल पारोई, विशाल पारोईं सहित अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे ।
More Stories
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
हसवर में दत्तक ग्रहण और स्थायी लोक अदालत पर विधिक जागरूकता शिविर, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर रविवार को हसवर पंचायत भवन में दत्तक ग्रहण...
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
