November 6, 2026

अग्नि पीड़ितों में राहत राशि चैक का किया गया वितरण ।

Read Time:1 Minute, 59 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी प्रखंड के नारायणपुर पंचायत के डहराटोला में खाने बनाने के क्रम में निकली चिनगारी से देखते देखते आधा दर्जन से अधिक घरों को आग अपने आगोश मे ले लिया। अग्नि पीड़ित सभी लोग गरीब तबके से ताल्लुक रखते हैं। कुछ की तो पुत्री की शादी के लिए घर मे रखी नगद राशि भी जल गयी। शनिवार दोपहर में लगी आग से घर मे रखे अनाज , कपड़े, बर्तन जल गये। पीड़ित परिवार दाने को मोहताज हो गयी ।ऐसे मे स्थानीय पदाधिकारियों ,अंचल पदाधिकारी राजेश रंजन ने न केवल तत्परता दिखाते हुए घटना स्थल की धरातलीय त्वरित जांच करायी, वल्कि शाम ढ़लते ढ़लते पीड़ित परिवारों को निर्धारित सरकारी मानकों के अनुरूप निर्धारित राशि एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराई। मंगरी देवी, चांदो देवी, जगदीश मुंडा,आरती देवी, सीमा उरांव,सोनम देवी, फागु मुंडा के बीच सीओ राजेश रंजन, बीडीओ रणधीर कुमार ने चेक की राशि उपलव्ध करायी।आपदा सहाय के तहत पीड़ित परिवारों के बीच इतनी तत्परता व कम समय में सहायता राशि मिल जाने से न केवल पीड़ित परिवारों ने सरकार व प्रशासन के प्रति आभार जताया है, बल्कि लोगों के बीच इसकी सराहना भी हो रही है।इस मौके पर राजस्व कर्मचारी जय नारायण दास, चंद्रभूषण कुमार, पूर्व सरपंच विनोद यादव,प्रधान सहायक अनजारल हक,राजा यादव उपस्थित थे।

Previous post रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल ।
Next post एक दिवसीय जलसा का हुआ आयोजन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial