July 26, 2026

रंगदारी मांगने के आरोप में एक व्यक्ति को भेजा जेल ।

Read Time:1 Minute, 10 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

मनिहारी थाना क्षेत्र अन्तर्गत दीयरा क्षेत्रों मे कृषकों ,नदी ,कोल, ढाव मे मछली पकड़ कर जीवन यापन करनेवालों से बलपूर्वक मुद्रा मोचन की शिकायतें मनिहारी थाना को प्राप्त हो रही थी।इसी आलोक मे दिलारपुर क्षेत्र मे नदी मे मछली पकड़नेवाले कुछ मछुआरों से रंगदारी मांगने की शिकायत पीड़ितों ने की थी। मनिहारी थानाध्यक्ष रामविलास सिंह ने त्वरित कार्वाई करते हुए रविवार को एक आरोपी गौरव यादव, पिता बत्तीस यादव को दिलारपुर नयाटोला सीज,वार्ड संख्या 6से गिरफतार कर जेल भेज दिया।थानाध्यक्ष श्री सिंह ने जानकारी दी कि इस आरोपी की गिरफ्तारी में अपर थानाध्यक्ष विपिन कुमार ,संजय कुमार, गौतम कुमार की सक्रिय भूमिका रही।

Previous post नगर पंचायत का विकास पहली प्राथमिकता — विमला देवी
Next post अग्नि पीड़ितों में राहत राशि चैक का किया गया वितरण ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial