November 6, 2026

पंचायत उपचुनाव नामांकन के अंतिम दिन प्रत्याशियों में जौश

Read Time:2 Minute, 13 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड मुख्यालय में पंचायत उपचुनाव के अंतिम दिन विभिन्न पंचायतों में वार्ड सदस्य व पंच सदस्य के पांच रिक्त पदों पर उपचुनाव को लेकर कुल सात उम्मीदवारों ने अलग-अलग पदों के लिए अपना अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। जिसमें वार्ड सदस्य पद के लिए तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। साथ ही विभिन्न पंचायतों के पंच सदस्य पद के लिए चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया। मौके पर निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि ढेरुआ पंचायत के वार्ड संख्या 04 में वार्ड सदस्य के रिक्त पद के लिए उपचुनाव होना है, जिसमें अंतिम दिन कुल तीन अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करवाया है।साथ ही विभिन्न पंचायतों में पंच सदस्य पद के लिए कुल चार अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करवाया। जिसमें अब तक जगरनाथपुर व रामपुर वार्ड संख्या 12 में रिक्त पंच सदस्य पद के लिए कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ है। मौके पर बीडीओ रितेश कुमार ने बताया कि नामांकन कार्य समाप्त होने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से तय कार्यक्रम के अनुसार आगे कार्य किए जाएंगे। तय तिथि के अनुसार नाम वापसी, प्रतीक चिन्ह का आवंटन व मतगणना कार्य होगा। पंचायत उपचुनाव के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन पर्चा दाखिल करवाया।

Previous post एक दिवसीय जलसा का हुआ आयोजन ।
Next post मुख्य सड़क में गिट्टी लदा ट्रक पलटा ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial