चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ़्तार।
रेल मंडल अंतर्गत आरपीएफ कमांडेंट कमल सिंह के निर्देश पर रेलवे सुरक्षा बल के सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली के नेतृत्व में कटिहार स्टेशन पर रात्रि में विशेष तीन दिवसीय अभियान चलाया गया था। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार इस अभियान के तहत आरपीएफ की सीपीडीएस टीम ने कटिहार ईस्ट पोस्ट के साथ संयुक्त रूप से सघन चेकिंग के दौरान कटिहार स्टेशन पर अलग अलग दिन अलग अलग जगह पर से तीन लोगो को पकड़ते हुए उनके पास से यात्रियों के चोरी किए गए अलग अलग कंपनी के 6 मोबाइल फोन को बरामद किया है। वही पकड़े गए लोगो में कटिहार जिला निवासी मो मन्नू और मो सफीक है जबकि पूर्णिया जिला निवासी मो परवेज आलम है। जिसमे मो परवेज आलम के पास यात्री का चोरी का 3 मोबाइल फोन को बरामद किया गया। जिसे आरपीएफ की टीम ने प्लेटफार्म नंबर 6 पर खरी ट्रेन नंबर 05702 कटिहार मालदा ट्रेन में पकड़ा है। जबकि मन्नू कुमार के पास से 2 मोबाइल और मो सफीक के पास से 1 मोबाइल फोन आदि को जब्त किया गया है। जिन्हे आरपीएफ की विशेष टीम सीपीडीएस ने गिरफ्तार करते हुए अग्रिम कार्रवाई के लिए रेल पुलिस को सुपुर्द कर दिया। बाद में रेल थाना में तीन अलग अलग मामला दर्ज करते हुए पकड़े हुए लोगो को रेल पुलिस द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इस मौके पर आरपीएफ के सीपीडीएस प्रभारी सैयद एहसान अली , रेल थाना अध्यक्ष ज्योति प्रकाश के साथ आरपीएफ के एस आई आबेदानन्द सिंह, एएसआई अनुज कुमार सहित आरपीएफ के मनोज सिंह, रोजित यादव आदि मौजूद थे।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
