July 20, 2026

विधान पार्षद ने हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय का किया निरीक्षण ।

Read Time:1 Minute, 19 Second

कटिहार विधान पार्षद अशोक अग्रवाल के द्वारा मिरचाईबारी स्थित हरिशंकर नायक उच्च विद्यालय का निरीक्षण कर स्कूल मैं बच्चों के लिए बेंच डेक्स, पंखा, बिजली पानी, शौचालय एवं अन्य विधि व्यवस्था का निरीक्षण कर स्कूल के शिक्षकों द्वारा स्कूल में चल रहे अन्य कार्य की जानकारी ली गई।निरीक्षण के क्रम में विधान परिषद अशोक अग्रवाल ने बताया कि बच्चों को उच्च शिक्षा मिलना एवं बच्चों के लिए स्कूल में समुचित व्यवस्था के लिए सरकार राशि उपलब्ध कराती है और बच्चों को हर तरह की सुविधा दिलाना हमसबों की जिम्मेदारी है खासकर बच्चियों के लिए अलग शौचालय एवं इस तपती गर्मी के मौसम में स्कूल में बिजली एवं पंखा और लाइट की व्यवस्था होनी चाहिए इसी को लेकर आज स्कूल का निरीक्षण कर सब चीजों को देख रहा हूं एवं बच्चों से भी उनकी समस्याओं को जाना।

Previous post छींटाबाडी़ मे अग्नि कांड में सात परिवारों का घर जले, रेडक्रोस की टीम ने राहत सामग्री का किया वितरण ।
Next post चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ़्तार।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial