July 29, 2026

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण स्थल का किया निरीक्षण ।

Read Time:2 Minute, 54 Second

तनवीर आलम (हसनगंज)

हसनगंज प्रखंड अंतर्गत जगरनाथपुर पंचायत स्थित हसनगंज थाना समीप प्रस्ताविक सामुदायिक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण स्थल का निरीक्षण बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने किया। उक्त भवन निर्माण की लागत 4 करोड़ 71 लाख की करीब है। यह नया मॉडल तरीके से भवन निर्माण होगा। भवन निर्माण के नजरी नक्शा कनीय अभियंता के द्वारा बताया गया। इस दौरान पूर्व उप मुख्यमंत्री ने गुणवत्तापूर्ण कार्य करने की बात कही। जिसका समुचित लाभ प्रखंड के आम-आवाम को मिलेगा। वही पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन निर्माण होना है। इस कि लागत चार करोड़ 71 लाख है। जिसमें इलाज की सारी सुविधा उपलब्ध होगा।और इस प्रस्ताविक जमीन का निरीक्षण किया गया। निर्माण के दौरान कोई असुविधा न हो इस को भी देखा गया। और यह सामुदायिक स्वस्थ्य केंद्र काफी बेहतर तरीके से निर्माण होगा। जिससे कि आम लोगो को स्वस्थ्य सुविधा बेहतर समय पर लाभ मिलेगा। लोंगो का लंबे समय से मांग थी जल्द की लोगों के सुविधाओं के लिए भवन निर्माण हो जाएगा। इस दौरान प्रखंड के ग्रामीणों ने पूर्व उप मुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक को दिल साधुवाद देते हुए कहा की डिप्टी सीएम के प्रयासों से हम सभों की मांग पूरा किया गया। इस मौके पर बीडीओ रितेश कुमार, थाना प्रभारी रामचंद्र मंडल, प्रखंड प्रमुख नीलू देवी, पूर्व भाजपा प्रखंड अध्यक्ष मुकेश श्रीवास्तव, वर्तमान भाजपा प्रखंड अध्यक्ष राजकुमार मंडल, भाजपा वरिष्ठ नेता ज्योतिष कांत कुंवर, समाज सेवी मो रमीज आलम, मो अजमल, कनिय अभियंता अभिषेक कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ आरसी ठाकुर, उप मुखिया रवि कुमार, अशोक कुमार आदि विभाग कर्मी मौजूद थे।

Previous post चोरी के मोबाइल के साथ तीन युवकों को आरपीएफ ने किया गिरफ़्तार।
Next post कटावरोधी कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial