July 30, 2026

Read Time:2 Minute, 37 Second

रतन कुमार ओझा (मनिहारी)

कटिहार जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने मनिहारी अनुमंडल पदाधिकारी के वैश्म में क्षेत्र में चल रही विकास कार्यों की समीक्षा की और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।राजस्व संग्रह करने की दिशा में निर्धारित लक्ष्य पूरा करने के निर्देश सीओ को भी दिये। परिवहन पदाधिकारी को झारखंड से आनेवाली व मनिहारी से गिट्टी बालू ,भवन निर्माण सामग्री लेकर प्रस्थान करनेवाली वाहनों की भारक्षमता, एवं निर्धारित परिवहन नियमों के अनुरूप कराने की हिदायत दी और साथ ही ऐसे वाहनों की नियमित जांच पड़ताल के निर्देश दिये।बैठक में भाग लेने पहुंचे खनन निरीक्षकों को क्षेत्र में होनेवाली अवैध खनन व इससे होनेवाली राजस्व हानि पर रोक लगाने के निदेश दिये।मनिहारी साहिबगंज के बीच संचालित फेरीसेवा के प्रबंधक प्रताप रंजन को जल परिवहन नियमों के निर्धारित मानकों ,प्रावधानों के अनुरूप फेरीसेवा संचालन की हिदायत दी।सूर्यास्त से सूर्योदय तक नदी में निर्धारित फेरीसेवा के शर्तों ,नियमों की पालन की हिदायत दी। जिलाधिकारी श्री प्रकाश ने मनिहारी गंगातट पहुंचकर मद्य निषेद के लिए निर्धारित पुलिस कैंप के अन्दर जाकर वहां तैनात जवानों से भी समस्या से रूबरू हुए। यात्री फेरीसेवा के लिए निर्धारित घाट पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं व यात्रियों से मिलकर ली जानेवाली किराये की जानकारी ली और टिकट खिड़की पर जाकर अवलोकन किया।अधिकारियों के साथ कुटी घाटजाकर वस्तु स्थिति की जानकारी ली। नदी पर बन रही सड़क पुल व फोरलेन सड़क की प्रगति की जानकारी एन एच ए आई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर से जानकारी ली।

Previous post कटावरोधी कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण।
Next post स्वच्छता अभियान को लेकर बीडीओ ने की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial