कटावरोधी कार्यो का डीएम ने किया निरीक्षण।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
विभाग के इंजीनियर एवं संवेदक को ससमय कार्य पूरा कराने का निर्देश ।कटिहार डीएम रवि प्रकाश ने शनिवार को मनिहारी नगर क्षेत्र के सिंगल टोला से बाघमाराघाट तक तकरीबन दो किलोमीटर की लम्बाई मे गंगा किनारे चल रही बाढ़ कटावरोधी कार्य का मौके पर मुआयना किया। अधिक्षण अभियंता सियाराम पासवान ने जिलाधिकारी को जानकारी दी कि नदी की भटकी हुई धारा को उसकी स्वाभाविक प्राकृतिक धारा में पुर्नस्थापन को लेकर बंडाल बनाने का अधिकांश कार्य करा लिए गये हैं।नदी के प्रवाह मार्ग मे जमा गाद हटाने का कार्य भी जोरशोर से जारी है। एन सी बैग के सहारे नदी किनारे चल रहे बैडवार कार्य का भी डीएम ने अवलोकन किया।मौके पर मौजूद संवेदक अभिषेक कुमार सिंह एवं सोमराज चौधरी ने झारखंड प्रशासन से पत्थर आपूर्ति के प्रति उदासीन रवैया के कारण हो रही परेशानी बयां की ।जिलाधिकारी श्री प्रकाश ने कहा कि साहिबगंज जिला प्रशासन ने पत्थर आपूर्ति के संबंध मे सहमति दी है।इस मौके पर मौजूद अधिक्षण अभियंता सियाराम पासवान ने बताया की मनिहारी मे चल रहे बाढ़ कटावरोधी कार्य के लिए ४९ हजार घनमीटर पत्थर की आवश्यकता है ,जबकि अबतक मात्र पांच सौ घन मीटर पत्थड़र ही उपलब्ध हो पाया है। उल्लेखनीय है कि 15 जून तक बाढ़ कटावरोधी कार्य पूर्ण होने मे संशय है। झारखंड की ओर से प्रशासन द्वारा पत्थर आपूर्ति के प्रति हीलहवाला कटावरोधी कार्यों मे गतिरोध बना हुआ है।निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक जीतेन्द्र कुमार, एडीएम विजय कुमार,कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार, कनीय अभियंता रामदुलार महतो, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार सिद्धार्थ, एसडीपीओ मनोज कुमार, सीओ राजेश रंजन , थानाध्यक्ष रामविलास सिंह, मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
