November 6, 2026

रेल पुलिस ने 26 लाख रुपए से अधिक का गांजा किया जब्त ।

Read Time:2 Minute, 5 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ के सीपीडीएस टीम और आरपीएफ ईस्ट पोस्ट द्वारा रेल पुलिस के साथ गुप्त सूचना पर सघन चेकिंग के दौरान गुरुवार को 26 लाख से अधिक का गांजा को बरामद करने में सफलता हासिल किया है। मिली जानकारी के अनुसार कटिहार स्टेशन पर आरपीएफ की सीपीडीएस टीम के एसआईपीएफ एस ए अली के नेतृत्व में आरपीएफ ईस्ट पोस्ट और रेल पुलिस द्वारा सघन चेकिंग के दौरान कटिहार स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 के दक्षिण छोर के सीमेंट के सीट के नीचे से उक्त गंजा को लावारिस बैग में बरामद किया गया है। जो दो काले रंग के बैग और एक ब्राउन ट्रॉली बैग में रखा हुआ था। आरपीएफ द्वारा बैग को चेक किया गया तो उसमे अंदर 10 पैकेट में गांजा मिला। जो लगभग 26 किलो 300 ग्राम है और बरामद गांजा की बाजार कीमत लगभग 26 लाख 30 हजार बताई जा रही है। वही इसमें किसी की भी गिरफ्तारी नही हुई है। वही रेल पुलिस द्वारा इस संबंध में रेल थाना में नारकोटिक एक्ट के तहत अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है। रेल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।मौके पर आरपीएफ के सीपीडीएस टीम के प्रभारी सैयद एहसान अली, आरपीएफ के सब इंस्पेक्टर अंकित कुमार सिंह , रेल पुलिस के एसआई संजय तिवारी सहित कई सुरक्षा अधिकारी और जवान मौजूद थे।

Previous post 20 लाख से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त ।
Next post बघवाबाड़ी के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित मुख्य सड़क अतिक्रमण से परेशान ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial