बघवाबाड़ी के लोग अब भी मूलभूत सुविधाओं से हैं वंचित मुख्य सड़क अतिक्रमण से परेशान ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार नगर निगम क्षेत्र का सबसे पुराना बागवाबाड़ी मोहल्ले के लोग वार्ड में विकास नहीं होने तथा वार्ड नंबर 16 के मुख्य सड़क अतिक्रमण का शिकार होने से काफी परेशान हैं। मोहल्ले के लोगों की माने तो यह इलाका पहले वार्ड नंबर दो में आता था और कालांतर में यह वार्ड नंबर 16 हो गया है, कई बार शासन प्रशासन से मांग करने के बावजूद इस मोहल्ले में सड़कों का विकास अब तक नहीं हुआ हैं। फिलहाल इससे भी बड़ा परेशानी यह है कि मुख्य सड़क अतिक्रमण का शिकार हो रहा हैं जिससे लोगों को आवाजाही में काफी परेशानी होने लगा है, स्थानीय लोगों ने मांग करते हुए कहा कि जल्द प्रशासन के स्तर पर उन लोगों के मांग को सुनते हुए सड़क को अतिक्रमण मुक्त करवाते हुए विकास सुनिश्चित किया जाए। और जल्द से जल्द सड़क और नाला का निर्माण हो जिससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी दूर हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी रास्ते पर लोग अतिक्रमण किए हुए हैं जिसकी सुधि लेने वाला भी कोई नहीं है स्थानीय लोग दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं अब तक सिर्फ आश्वासन ही मिला हैं। लोगों का कहना है कि इस मोहल्ले में किसी की तबीयत बिगड़ जाए तो रिक्शा भी यहां तक नहीं पहुंचता है मरीज को कंधे पर अस्पताल ले जाना मजबूरी हो जाता हैं। स्थानीय निवासियों ने जल्द से जल्द इस समस्या के समाधान का मांग किया है।
More Stories
मनिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 51.68 ग्राम स्मैक और 83,790 रुपये नकद के साथ तस्कर गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) वरीय पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के...
मनिहारी पुलिस की संध्या गश्ती में शराब के नशे में हंगामा करने के आरोप में 5 युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) संध्या गश्ती के दौरान मिली गुप्त सूचना पर मनिहारी थाना पुलिस ने कुमारीपुर बैंक के पास...
मनिहारी पुलिस की वाहन चेकिंग में 25.875 लीटर विदेशी शराब जब्त, स्कूटी सवार युवक गिरफ्तार
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) गुप्त सूचना के आधार पर रविवार को मनिहारी थाना पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान एक...
संसद के बैठक और निर्देश का अब दिख रहा असर कटाव निरोधी कार्य में आई तेजी – सुनील कुमार यादव
(डेस्क |कटिहार) कटिहार सांसद तारीक अनवर के निर्देश पर शनिवार को सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने कांग्रेस के एक...
अतिक्रमण के नाम पर फुटकर दुकानदारों का उत्पीड़न बंद करे नगर निगम: भुवन
(डेस्क| कटिहार) नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स के महासचिव ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र कटिहार। नॉर्थ ईस्टर्न बिहार चैम्बर...
मनोहरपुर में पंचायत विकास दिवस पर विशेष ग्रामसभा, मौके पर सुनी गईं समस्याएं, कई का हुआ त्वरित निष्पादन
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) पंचायत विकास दिवस के अवसर पर रविवार को प्रखंड के मनोहरपुर पंचायत भवन परिसर में विशेष...
