20 लाख से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त ।
प्रवीण कुमार (कटिहार)
कटिहार रेल मंडल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड बना ।
कटिहार रेल मंडल अंतर्गत सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार के निर्देश पर आयोजित सघन टिकट चेकिंग के दौरान वाणिज्य अधिकारियों के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा एक दिन में 20 लाख से अधिक का रेल राजस्व प्राप्त कर एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करने में सफलता हासिल किया है।इस संबंध में विशेष जानकारी देते हुए सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने बताया कि कटिहार रेल मंडल अंतर्गत कटिहार , बारसोई , किशनगंज, एनजेपी, जलपाईगुड़ी, रायगंज, मालदा , पूर्णिया, फारबिसगंज, जोगबनी आदि कई जगहों पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया था। जिसके लिए वाणिज्य कर्मियों की कई टीम तैयार की गई थी। इस दौरान सिंगल एक 15 मई को वाणिज्य कर्मियों द्वारा 2482 केस से 20,09,965.00 रुपया कुल जुर्माना का वसूला गया । जो कटिहार रेल मंडल के प्रत्येक दिन की आय से सबसे हाईएस्ट अर्निंग है। इसके लिए सीनियर डीसीएम जी प्रशांत कुमार ने सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि भविष्य में अच्छे कार्य करने वाले को चिन्हित करते हुए सम्मानित किया जाएगा।
More Stories
अमदाबाद के छर्रामारी में सड़क निर्माण को लेकर जनसभा, 1987 से बंद संपर्क मार्ग बनाने की मांग, नहीं मानी तो आंदोलन की चेतावनी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी विधानसभा क्षेत्र के अमदाबाद प्रखंड के छर्रामारी में गुरुवार को सैकड़ों ग्रामीणों, युवाओं और जनप्रतिनिधियों...
तिनकौड़िया स्कूल में सुरक्षित शनिवार: वज्रपात से बचाव की दी गई जानकारी, अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी भी हुई।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय तिनकौड़िया पूरब टोला में सुरक्षित शनिवार कार्यक्रम के तहत वज्रपात...
मायामारी में महानंदा नदी का कटाव तेज, मुख्य पार्षद ने किया स्थल का निरीक्षण, अविलंब कटावरोधी कार्य शुरू कराने की मांग।
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) नगर पंचायत क्षेत्र के मायामारी गांव में पिछले कुछ दिनों से महानंदा नदी में हो रहे...
डीएम ने मनिहारी गंगा घाट पर रिवर फ्रंट और शवदाह गृह का किया निरीक्षण, लापरवाही पर जताई नाराजगी, 15 अगस्त तक काम पूरा करने का निर्देश
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बुधवार को मनिहारी गंगा घाट पर बन रहे रिवर फ्रंट का निरीक्षण...
डीएम आशुतोष द्विवेदी ने धुरियाही में गंगा कटाव का लिया जायजा, ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश
मनिहारी( रतन कुमार ओझा) गंगा कटाव से प्रभावित धुरियाही पंचायत का बुधवार को जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने निरीक्षण किया। उन्होंने...
धुरियाही पंचायत में सहयोग शिविर, 95 मामलों की सुनवाई; गंगा कटाव का निरीक्षण करने मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम मनिहारी
मनिहारी (रतन कुमार ओझा) मनिहारी प्रखंड की धुरियाही पंचायत में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) त्रिलोकीनाथ...
