कटावरोधी कार्य की गति हुई तेज ।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी)
मनिहारी में गंगा की कटाव से बचाने के लिए गांधीटोला से बाघमारा घाट तक चल रहे कटावरोधी कार्य का अब तक अनुसूचित जनजाति आयोग के प्रदेश अध्यक्ष शंभू कुमार सूमन , प्रमंडलीय आयुक्त मनोज कुमार, जिले के जिलाधिकारी रवि प्रकाश द्वारा निरीक्षणकर कार्य की प्रगति से असंतोष जता चुके हैं। प्राय सभी ने कार्य मे गति लाने व निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता पुर्ण कार्य के निर्देश विभागीय अभियंता व संवेदक को दे चुके हैं। वरीय अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों से मिल रही झिड़की से विभाग की तंद्रा भंग हुई है, कार्य रफ्तार पकड़ा है।कटावरोधी कार्य में लगे संवेदक व सहभागी पंकज संन्याल के अनुसार कटावरोधी कार्य कराये जाने का कार्यादेश पांच अप्रैल को प्राप्त होते ही इस दिशा में कार्य आरंभ कर दिया गया।जानकारी दी कि अबतक नदी की भटकी हुई धारा को उसके स्वभाविक प्राकृतिक मार्ग में पुर्नस्थापित करने को लेकर नदी की धारा दूसरी ओर मोड़ने के लिए नदी मार्ग में जगह जगह बंडाल बनाने को काम अंतिम चरण में है।इसी तरह नदी की प्रवाह मार्ग में जमा गाद को 2700 मीटर तक हटाया जाना निर्धारित है,जिनमे से तकरीबन दो हजार मीटर तक गाद हटाया जा चुका है।शेष पर तेजी से कार्य जारी है। प्रारंभ मे पत्थर प्राप्त करने मे झारखंड प्रशासन के द्वारा तकनीकी गतिरोध दूरकर पत्थर आपूर्ति का मार्ग प्रशस्त किये जाने से कटावरोधी कार्य हेतु बोल्डर मिलने की आश बंधी है।गांधीटोला गंगाघाट किनारे से बाघमारा घाट किनारे तकरीबन दो किलोमीकर दूरी तक नदी किनारे प्लास्टिक बोरा में बालू भरकर बिछाने के बाद एक परत बोल्डर बिछाने का कार्य प्रगति पर है।अधीक्षण अभियंता सियाराम पासवान के अनुसार ट्रक के माध्यम से मंगायी गयी पत्थर के सहारे बोल्डर बिछाने का काम प्रगति पर है।एक दो दिन में पर्याप्त मात्रा में नाव के सहारे पत्थर आने की जानकारी दी। ग्रामीणों को मानसून से पहले कार्य पूरा नहीं होने से बाढ़ की तवाही का मंजर उनके सामने कौंध जाता है। जिसको देखते हुए स्थानीय ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वर्षा पुर्व कार्य को पूरा करने का मांग किया है।
