September 25, 2026

आग लगने से सात घर जले, लाखों का नुक़सान।

Read Time:2 Minute, 6 Second

अशोक यादव (डडंखोरा)

दोपहर में लगी भीषण अग्निकांड में 5 परिवारों के सात घर जलकर राख हो गया । आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक दूसरे घरों को अपने आगोश में ले लिया। भीषण गर्मी एवं कड़ाके की धूप की वजह से ग्रामीण भी आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहे थे। काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना डंडखोरा प्रखंड के घटवारी टोला वार्ड संख्या तीन की है। आग के लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान आग लगी है । घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन की दो गाड़ी पुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार गोपाल मंडल , डोमिनी देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी एवं  मसोमात सुदामा शामिल है। सभी मजदूरी का काम करते हैं। घर में कोई नहीं था। सभी बहियार में धान कटाई एवं मक्के की तैयारी करा रहे थे। सूचना मिलते ही सभी पीड़ित परिवार पहुंचे तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घर में रखे  अनाज,बर्तन,कपड़े, बिछावन, नगदी और जेवर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद अहसान अली ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रहे हैं।

Previous post कटावरोधी कार्य की गति हुई तेज ।
Next post राजद कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर परिचर्चा पर की बैठक ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial