आधार कार्ड सीडिंग को लेकर डीलर संघ ने की बैठक।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
मुख्यालय प्रांगण स्थित सभागार कक्ष में डीलर संघ की बैठक हुई।बैठक की अध्यक्षता डीलर संघ के अध्यक्ष विकास कुमार यादव ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए आपूर्ति पदाधिकारी शशि प्रिया ने सभी डीलरों को बताया कि आधार कार्ड से राशन कार्ड को जोड़ना अनिवार्य है नहीं तो राशन कार्ड से एक जुलाई को उपभोक्ता का नाम कट जाएगा। हर हाल में 30 जून 2023 तक सभी उपभोक्ता का नाम राशन कार्ड से आधार कार्ड में जोड़ना होगा। सभी डीलरों को जिम्मेदारी दी गई कि उपभोक्ताओं से मिलकर राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने का अन्तिम कार्य 30 जून 2023 तक निर्धारित है। इस मौके पर डीलर संघ के अंसार आलम, अमन अजमेरी, दिनेश पासवान सहित सभी डीलर मौजूद थे। बैठक में उपस्थित प्राणपुर के सभी डीलरों ने आपूर्ति पदाधिकारी को आश्वस्त किया कि घर घर जाकर उपभोक्ताओं के राशन कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ दिया जाएगा।
More Stories
सामुदायिक किचन बंद, बाढ़ प्रभावितों के सामने भोजन का संकट।
रतन कुमार ओझा(मनिहारी) कटिहार जिले के मनिहारी विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ प्रभावितों के लिए संचालित सामुदायिक किचन बंद होने से...
वार्ड-8 में सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग, 35 महिलाओं ने विधायक को सौंपा आवेदन
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) अमदाबाद नगर पंचायत के वार्ड-8 में जलजमाव और गंदगी से करीब 50-60 परिवार परेशान हैं। पाल...
24 घंटे के अंदर जारी हुआ लंबित परीक्षा परिणाम, विद्यार्थी परिषद के आंदोलन का दिखा असर
कोमल गुप्ता (कटिहार) लंबित परीक्षा परिणाम जारी करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के कार्यकर्ताओं एवं...
कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री ने पकड़ी रफ्तार, पेपरलेस प्रक्रिया से बदली तस्वीर
कोमल गुप्ता (कटिहार) कटिहार निबंधन कार्यालय में जमीन की रजिस्ट्री प्रक्रिया में तेजी देखने को मिल रही है। पेपरलेस व्यवस्था...
रौतारा थाना को मिला नया नेतृत्व, मन्नू ओझा ने संभाली कमानअपराध नियंत्रण, शराबबंदी और जनता की समस्याओं के त्वरित निष्पादन को बताया प्राथमिकता
मो0 काजु (फलका) रौतारा थाना को नए थानाध्यक्ष के रूप में मन्नू ओझा मिले हैं। मंगलवार को उन्होंने विधिवत रूप...
जियो टावर के जनरेटर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, ग्रामीणों की मदद से पाया गया काबू
मो0 सनाउल्लाह (आबादपुर) बलरामपुर प्रखंड अंतर्गत विधौले गांव में जियो टावर के परिसर में अचानक शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण...
