आग लगने से सात घर जले, लाखों का नुक़सान।
अशोक यादव (डडंखोरा)
दोपहर में लगी भीषण अग्निकांड में 5 परिवारों के सात घर जलकर राख हो गया । आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते एक दूसरे घरों को अपने आगोश में ले लिया। भीषण गर्मी एवं कड़ाके की धूप की वजह से ग्रामीण भी आग बुझाने में नाकाम साबित हो रहे थे। काफी मशक्कत के बाद दमकल की गाड़ी एवं ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया लेकिन तब तक घर में रखे सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना डंडखोरा प्रखंड के घटवारी टोला वार्ड संख्या तीन की है। आग के लगने के कारण का पता नहीं चल सका है। कुछ ग्रामीण बताते हैं कि खाना बनाने के दौरान आग लगी है । घटना की सूचना मिलते हीं थानाध्यक्ष हरि प्रसाद यादव दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। अग्निशमन की दो गाड़ी पुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परिवार गोपाल मंडल , डोमिनी देवी, निर्मला देवी, मुन्नी देवी एवं मसोमात सुदामा शामिल है। सभी मजदूरी का काम करते हैं। घर में कोई नहीं था। सभी बहियार में धान कटाई एवं मक्के की तैयारी करा रहे थे। सूचना मिलते ही सभी पीड़ित परिवार पहुंचे तब तक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। घर में रखे अनाज,बर्तन,कपड़े, बिछावन, नगदी और जेवर सहित अन्य सामान जलकर खाक हो गया था। प्रभारी अंचल निरीक्षक मोहम्मद अहसान अली ने बताया कि पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत सामग्री उपलब्ध कराई जा रहे हैं।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
