राजद कार्यकर्ताओं ने अम्बेडकर परिचर्चा पर की बैठक ।
मोहम्मद आरिफ (प्राणपुर)
प्रखंड मुख्यालय के प्रांगण में राजद के प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीकांत विश्वास के अध्यक्षता में आगामी अम्बेडकर परिचर्चा को लेकर वैठक आयोजित कर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष इशरत परवीन ने बैठक को संबोधित करते हुए परिचर्चा के सभी बिंदुओं पर प्रकाश डाला। पूर्व शिक्षा मंत्री सह राजद कार्यक्रम प्रभारी डॉ रामप्रकाश महतो ने, मनुवाद, अंबेडकर वाद तथा समाजवाद पर विस्तृत चर्चा करते हुए संप्रदायिक ताकतों के बारे में विस्तार से बताया।भारत रत्न बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा निर्मित संविधान पर आधारित समझाते हुए उनका अनुकरण करने के लिए कहा । कार्यक्रम सहायक प्रभारी सह प्रदेश महासचिव समरेंद्र कुणाल ने देश की दशा दिशा पर विस्तृत बखान किया। वहीं कार्यक्रम राजद जिला प्रभारी विमल रविदास ने डॉक्टर बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के जन्म से लेकर कानून मंत्री के सफर में कठिनाइयों का विस्तार से बताया गया, अमरेंद्र संजू सरदार, विष्णु अग्रवाल, राजद के प्रदेश सचिव सुदामा सिंह निषाद ने अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित विस्तार से बताया ।इस मौके पर प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के राजद कार्यकर्ता एवं नेता के अलावे देवानंद यादव, प्रोफेसर मनोज यादव, रामेश्वर दास, माधव रजक, मुख्तार अंसारी, अनंत मंडल, रंजीत मंडल, लक्ष्मी नारायण मंडल, जनार्दन मंडल, प्रमोद कुमार सिंह, जहांगीर आलम एवं मोहम्मद तारीक अनवर के साथ दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।
More Stories
चांदपाड़ा मार्केट में नशे के खिलाफ ग्रामीणों की बैठक, जिला परिषद सदस्य ने प्रशासन से किया सख्त कार्रवाई की मांगस्मैक व सूखा नशा की कथित बिक्री को लेकर चिंता, युवाओं को बचाने के लिए सामूहिक अभियान चलाने का आह्वान
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) जिला परिषद क्षेत्र संख्या-26 के अंतर्गत चांदपाड़ा मार्केट में कथित रूप से सूखा नशा और स्मैक आदि...
धूमधाम से मनाया गया आदिवासी परब कर्मा पूजा समारोह और देखी गई श्रद्धालुओं के चेहरों में उत्साह की झलक
कोमल गुप्ता (कटिहार) वर्षों से चली आ रही आदिवासी परब कर्मा पूजा की परंपरा इस वर्ष भी पूरे उत्साह और...
513.9 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, 45-50 लाख रुपये कीमत का अनुमान।
रतन कुमार ओझा (मनिहारी) मनसाही थाना क्षेत्र में पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी...
प्राचार्य को दिनकर राष्ट्रीय सम्मान मिलने पर एबीवीपी ने दिया बधाई
कोमल गुप्ता (कटिहार) दिनकर स्मृति न्यास, बेगूसराय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में केबी झा कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय...
डायबिटीज से बढ़ता है मोतियाबिंद का खतरा, लापरवाही से जा सकती है आंखों की रोशनी _ डॉ० शफीउल्लाह
मो0 सनाउल्लाह(बारसोई) आंखें मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण और अनमोल अंग हैं। आंखों की रोशनी में थोड़ी सी भी कमी...
ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग फिर बना हादसे का कारण, संकरे रास्ते में 11 केवी पोल से जा सटा ट्रक
मो0 सनाउल्लाह (बारसोई) ग्वालटोली-कुसीदा राज्यमार्ग पर सड़क की जर्जर हालत और पर्याप्त चौड़ाई नहीं होने के कारण गुरुवार सुबह करीब...
