November 12, 2026

आलेपुर गांव में छठ पर्व के दौरान नदी में डुबने से 10 वर्षीय बच्चे की मौत।

Read Time:2 Minute, 11 Second

बारसोई प्रखंड के कदमगाछी पंचायत स्थित आलेपूर घाट में पूजा दखने भाई बहन का छठ घाट में पैर फिसल जाने से दोनों डूब गए। वहा उपस्थित लोगों ने तो बहन को बचा लिया जबकि भाई की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार रतन साह की 13 वर्षीय पुत्री मोनिका कुमारी साहा एवं 10 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार साहा दोनों भाई-बहन अलेपुर छठ घाट पर पूजा देखने गये थे। इस दौरान पैर फिसल जाने से दोनों गहरी पानी में चले गए । घाट पर उपस्थित लोगों ने मोनिका कुमारी साहा को बचा लिया परंतु भाई के साथ होने की खबर से लोग अंजान रहे। जब बहुत खोज बिन के बाद भाई नहीं मिला तो बहन ने कहा कि दोनों साथ में डुब गया था। वही आनन फानन में खोजबीन कर शुभम कुमार को गहरे पानी से निकाला गया और अनुमंडल अस्पताल लाया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया । घटना कि खबर सुनकर इमादपुर मुखिया मोअजम हुसैन , पूर्व मुखिया मो हबिब , सिओ बारसोई सहित अन्य अनुमंडल अस्पताल पहुंचे तथा घटना को लेकर विस्तृत जानकारी ली । वही उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने सिऔ बारसोई से उचित मुआवजे का मांग किया। इस संबंध में मृतक के परिजन सुधीर चंद्र साह ने बताया कि कानूनी प्रक्रिया पूर्ण होने के उपरांत मृतक का शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वही अचानक घटित इस घटना से परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है अस्पताल में पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने वालों कि तांता लगा हुआ है।

Previous post एडीआरएम ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा की स्थिति का लिया जायजा,संबंधित रेल अधिकारियों को दिए कई दिशा निर्देश।
Next post भवानीपुर मुखिया ने जदयू नेता रौशन अग्रवाल से बिजली की समस्या से निजात हेतु दिया ज्ञापन ।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial