September 17, 2026

भाजपा का एक कार्यकर्ता ने देश में पीएम और बिहार में सीएम बनाने का काम करेगा— प्रदेश महामंत्री

Read Time:5 Minute, 45 Second

प्रवीण कुमार (कटिहार)

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की नेतृत्व में कटिहार जिला की बैठक भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक के पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर भारतवर्ष में एक साथ स्वच्छता अभियान चलाया गया।जिसको लेकर कटिहार शहर के मिर्चाईबारी स्थित कारगिल पार्क के निकट स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी, प्रदेश के मंत्री, जिला के सभी जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष मनोज राय के कार्यालय में लोकसभा कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। जिसमें लोकसभा कोर कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए। वहीं जिला कार्यालय में आयोजित बैठक का उद्देश्य सेवा पखवाड़ा अभियान के निमित्त सभी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा करना एवं आगामी पांच तारीख को बिहार प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का कार्यक्रम एवं दिनांक 12 अक्टूबर को बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी के आगमन को लेकर विशेष बैठक आयोजित किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप से उपस्थित बिहार भाजपा के प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी शामिल हुए। उनके साथ बैठक में प्रदेश मंत्री व क्षेत्रीय प्रभारी सबदेश यादव सह प्रभारी नरेश शाह शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं वंदे मातरम के साथ किया गया। इस अवसर पर बैठक में अध्यक्ष संबोधन में जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा का विस्तार पूर्वक चर्चा किया। मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी का अंग वस्त्र एवं पुष्प कुछ देकर स्वागत व अभिनंदन किया। प्रदेश महामंत्री मिथिलेश तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के हम कार्यकर्ता हैं। भाजपा अपने बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को मजबूत कर आगामी लोकसभा चुनाव में देश में पीएम और बिहार में सीएम बनाने का संकल्प के साथ संकल्पित भाव से अपने दायित्व का निर्वहन कर पार्टी को और संगठन को मजबूत करने का काम करें। प्रदेश महामंत्री ने कहा कि देश के विकास में जिस प्रकार से रफ्तार बढ़ी है। बीते 9 साल में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत कई जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर को प्रदेश के अध्यक्ष सम्राट चौधरी का आगमन को लेकर सभी कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल होकर प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी का स्वागत करेंगे। जिला बैठक में कार्यक्रम में उपस्थित लोकसभा प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा,वर्मा जिला प्रभारी सुरेश सुराना, पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, विधान पार्षद अशोक कुमार अग्रवाल, कोढा विधायक कविता पासवान, महापौर उषा देवी अग्रवाल,पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी, पुरी विधायक विभाष चंद्र चौधरी, पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभूषण ठाकुर लक्खी प्रसाद महतो, कृष्णकांत शहर ए डॉ एसएन पोद्दार, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, वीरेंद्र यादव, सौरभ कुमार मालाकार, लोकसभा संयोजक कैलाश सिंह ,सहसंयोजक गोविंद अधिकारी, जिला उपाध्यक्ष दिलीप वर्मा, राजकुमार राय, प्रेम प्रकाश उर्फ गुड्डू, शोभा जयसवाल ,रंजन झा ,राघवेंद्र सिंह ,मुकेश पासवान, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, शांति जायसवाल, एवं स्वच्छता अभियान प्रभारी सीमा झा , युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष गौरव पासवान छाया तिवारी मनोज सरकार चंदन सिंह आदि ने भाग लिया।

Previous post 50वा स्थापना दिवस पर अधकटे होंठ एवं तालू वाले बच्चों के हुआ निःशुल्क आपरेशन ।
Next post जनप्रतिनिधियों ने चौक चौराहों पर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial