June 21, 2026

महानंदा नदी में नाव पलटी, दादा और दो वर्षीय पोती की डूबकर मौत।

Read Time:1 Minute, 4 Second

मनिहारी (रतन कुमार ओझा)

कटिहार जिले के अमदाबाद प्रखंड में रविवार को महानंदा नदी के उपधार में नाव पलटने से दादा और उनकी दो वर्षीय पोती की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों की पहचान दुर्गापुर पंचायत के बहरसाल गोविंदपुर वार्ड संख्या छह निवासी अशोक मंडल (49) और उनकी दो वर्षीय पोती रुचिता मंडल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अशोक मंडल छोटी टीन की नाव से पोती के साथ नदी पार कर खेत देखने जा रहे थे, तभी नाव असंतुलित होकर पलट गई। सूचना पर ग्रामीणों ने दोनों को बाहर निकाला और पीएचसी अमदाबाद ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Previous post कुरसेला में विराट शिव गुरु महोत्सव संपन्न, हजारों शिव शिष्यों की उमड़ी भीड़।
Next post मनिहारी पुलिस की कार्रवाई, वर्षों से फरार दो एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial