November 12, 2026

गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय धुन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया

Read Time:11 Minute, 12 Second

प्रवीण कुमार(कटिहार)

गांव से लेकर जिला मुख्यालय तक राष्ट्रीय धुन पर स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़े ही हर्षौल्लास वातावरण में मनाया गया। गांव के प्रधान से लेकर जिला के प्रधान तक ने राष्ट्रीय धुन पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने तिरंगे को बहुत ही सम्मान के साथ सलामी दिया। सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालय के छोटे-छोटे छात्र छात्राओं ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ प्रभात फेरी निकाली। प्रभात फेरी के साथ-साथ राष्ट्रीय धुन भी बज रहा था। जो आसपास के वातावरण को राष्ट्रीय धुन से गुजायमान कर रहा था। जिला मुख्यालय के विभिन्न संस्थानों में विभाग के प्रधान के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को फहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में भी विभिन्न विभाग के विभाग अध्यक्ष के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। पंचायत मुख्यालय में भी पंचायत के प्रधान एवं सरपंच के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। कटिहार जिले के कदवा प्रखंड में बड़े ही उत्साह के साथ लोगों ने जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराया। हर घर में तिरंगा लगाया गया। कदवा प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रखंड कार्यालय में प्रखंड प्रमुख मंटू रविदास, डाक बंगला में प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद मुर्शीद, कदवा थाना परिसर में थाना अध्यक्ष सुमित कुमार ने झंडा तोलन किया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कदवा थाना को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। आजादी के बाद पहली बार कदवा थाना अध्यक्ष सुमित कुमार के नेतृत्व में कदवा थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। जगह-जगह आकर्षण फूल से सजाया गया था। थाना भवन का रंग-रोगन कर किया गया था। झंडा तोलन स्तंभ को बड़े ही आकर्षक ढंग से सजाया गया था। थाना परिसर में आगंतुकों को बैठने की कुर्सी की व्यवस्था की गई थी। थाना परिसर में 18 पंचायत के गण्यमन लोग भी भाग लिया। सभी गण्यमन लोगों का थानाध्यक्ष सुमित कुमार एवं पुलिस पदाधिकारी ने सभी का मान सम्मान का ख्याल रखते हुए खातेदारी में कमी नहीं की गई। थानाध्यक्ष सुमीत कुमार के कार्यों का आगंतुक ने बहुत ही प्रशंसा किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दुर्गागंज में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर पंकज कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। राष्ट्रीय ध्वज फहराने के पश्चात प्रखंड विकास पदाधिकारी मोहम्मद मुर्शीद, थानाध्यक्ष सुजीत कुमार, प्रखंड प्रमुख मंटू राय, पूर्व प्रमुख रवि साह, पारस राय सहित समाज के गणमाण्य लोगों को स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि एवं बीसीएम सुनील कुमार ने स सम्मान सभी को चाय, नाश्ता कराई।इस अवसर पर अस्पताल परिसर को सजाया गया था। इसके लिए उपस्थित लोगों ने स्वास्थ्य प्रबंधक रवि रश्मि एवं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह को साधुवाद दिया। कुम्हेडी पंचायत स्थित कांग्रेस कार्यालय एवं कान्वेंट स्कूल में पूर्व मुखिया सुमंत कुमार सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया और उपस्थित लोगों को मुंह मीठा कराया। परभैली पंचायत के पैक्स कार्यालय में पूर्व मुखिया सदन प्रसाद मंडल एवं पैक्स अध्यक्ष सुमित्रा देवी ने झण्डौतोलन किया। इस अवसर पर आसपास के गण्यमन लोग उपस्थित हुए। कदवा ग्राम स्थित आनंदी उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी स्वतंत्रता दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय की प्राचार्य शोभा देवी ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया। आसपास से बड़ी संख्या में विद्यालय में ग्रामीण पहुंचे।सभी को मुंह मीठा कराया गया। *भारत स्काउट गाइड ने महेश्वरी एकाडमी में किया झंडात्तोलन* स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शिक्षा विभाग कटिहार के तत्वाधान में भारत स्काउट गाइड द्वारा महेश्वरी एकाडमी परिसर में झंडा तोलन का आयोजन किया गया।जिसके मुख्य अतिथि तार किशोर प्रसाद पूर्व उपमुख्यमंत्री , बिहार सरकार सह विधायक कटिहार एवं अमित कुमार जिला शिक्षा पदाधिकारी कटिहार सह सभापति भारत स्काउट गाइड कटिहार एवं दिनेश दुबे जिला आयुक्त स्काउट गाइड , विजय कृष्ण महेश्वरी अकैडमी कटिहार के प्रधानाध्यापक, संजय कुमार जिला सचिव,प्रेमचंद यादव, महत्म चौधरी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। मुख्य अतिथि के द्वारा.परेड निरीक्षण के उपरांत झंडातोलन किया गया, एवं बहुत सी बातों पर उन्होंने चर्चा की, खासकर उन्होंने स्काउट भवन में निर्मित बुनियादी सुविधाओं को उपलब्ध कराने हेतु घोषणा कीl इस कार्यक्रम का मंच संचालन जिला प्रशिक्षण आयुक्त काशी प्रसाद चौहान ने किया। इस कार्यक्रम में शहर के विभिन्न विद्यालय एवं दल कंपनी के स्काउट गाइड के छात्र – छात्राओं ने भाग लिया।इसी के साथ स्काउट गाइड कटिहार के बच्चों की तरफ से विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम ,भाषण एवं झांकी प्रस्तुत किया गया, एवं सभी विद्यालय एवं दल- कंपनी को मुख्य अतिथि के द्वारा पुरस्कार भी दिया गयाl इसके तत्पश्चात स्काउट गाइड की बच्चों की तरफ से टाउन हॉल में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया गयाl इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्काउट गाइड के पदाधिकारी गण एवं शिक्षक शिक्षिकाएं अर्चना राय ,नूतन कुमारी, बलवंत कुमार, रामबाबू ,प्रियंका मिश्रा, राजेश कुमार वर्मा, रोहित कुमार, प्रिया कुमारी, विजय शर्मा,अजय ठाकुर ,संजय सिंह,हरे राम ,अमित कुमार ,कमल देव चंद्रवंशी, सूरज कुमार ,ललन कुमार , सायरा खातून, रीना कुमारी ,नेहा कुमारी ,निशा सिंह, अमरजीत कुमार, आकाश कुमार, एवं उन सदस्यों का योगदान रहा l इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन दिनेश दुबे जी ने कियाl *पूर्व उपमुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहन*स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर कटिहार में स्थित अरुण चौधरी सरस्वती शिशु मंदिर में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद के द्वारा ध्वजारोहन किया गया। बिहार के पूर्वउप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने विद्यालय में अभाव को देखते हुए विद्यालय के सचिव अमित कुमार गुप्ता उर्फ़ बबलू के आग्रह पर एक भवन निर्माण मुख्यमंत्री विकास योजना से होने की घोषणा की गई जिसे जल्द पुरा कर लिया जायेगा। पूर्वउप मुख्यमंत्री ने विद्यालय के बारे में बताया कि उनके परिवार के सभी बच्चे इसी विद्यालय से पढ़ कर निकले है ।स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री श्री निखिल कुमार चौधरी ने भी विद्यालय के भविष्य कि चिंता कि इनके साथ अन्य अथिति के रूप ने पूर्व विधायक विभाषचंद्र चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष बीजेपी के लकखी प्रसाद महतो ने भी विद्यालय मे हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।अन्य गरिमामयी उपस्थिति के रूप में वीरेंद्र यादव, श्री जगदीश साह, सीमा झा,रंजन झा,छाया तिवारी, नविन झा, गोविंद अधिकारी,चंद्रशेखर यादव, गोलूपासवान,अभिषेक सिंह , जक्शन यादव,महेन्द्र झा एवं वार्ड पार्षद भद्रासन देवी की उपस्थिति रही।कार्यक्रम मे राष्ट्र गीत से लोग अभिभूत हो गये और वनवासी कल्याण के छात्रों को भी सम्मानित किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने मे विद्यालय के प्रधानाचार्य रेखा देवी,संरक्षक अशोक कुमार साह ,आचार्य अभिमन्यु झा, आचार्या वर्षा ठाकुर,तन्नू सिंह, संघ के प्रचार विभाग प्रमुख अभिषेक जी एवं सेविका सुधा का अहम योगदान रहा।

Previous post कटिहार रेलवे स्टेशन से मिला एक बालक एक बालिका को बाल गृह में किया आवासित
Next post अनुमंडल क्षेत्र के सभी संस्थानों एवं कार्यालयों में धुमधाम से मनाया गया 78 वी स्वतंत्रता दिवस
Wordpress Social Share Plugin powered by Ultimatelysocial